फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Car driver dies in collision with truck, girl injured

Shamli News: ट्रक से भिड़ंत में कार चालक की मौत, युवती घायल

Fri, 27 Sep 2024 06:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 27 Sep 2024 06:11 PM IST
विज्ञापन
Car driver dies in collision with truck, girl injured
झिंझाना क्षेत्र के गांव तिसंग निवासी प्रगट सिंह का  फाइल फोटो
कांधला। कस्बे में बृहस्पतिवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कार व यूरिया से भरे एक ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई।हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव की तिसंग निवासी 20 वर्षीय प्रगट सिंह पुत्र मनजीत सिंह, परिवार की युवती प्रीति के साथ कार में सवार होकर दिल्ली की ओर से शामली जा रहा था। कार जैसे ही थाना क्षेत्र के दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित गांव जसाला के पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रहे यूरिया से भरे एक ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इसमें कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई और युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची । पुलिस ने राहगीरों की मदद से शव को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने कार चालक की जेब में मिले आधार कार्ड से से शव की पहचान और परिजनों को सूचना दी। युवती की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

झिंझाना। गांव निवासी तिसंग निवासी प्रगट सिंह के चाचा सुबोध ने बताया कि प्रकट ने पोस्ट ग्रुेजुटए किया हुआ था वह नौकरी की तलाश में था। मृतक की बहन ऑस्ट्रेलिया में किसी कंपनी में कार्यरत हैं तथा मृतक युवक भी ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए गाजियाबाद से पासपोर्ट लेने गया था। लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गया। मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed