फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Car crushed the grandmother-granddaughter, serious

कार ने दादी-पोती को कुचला, गंभीर

Thu, 19 Jan 2017 12:10 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Thu, 19 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Car crushed the grandmother-granddaughter, serious
Accident
बाबरी/शामली। क्षेत्र के पानीपत खटीमा मार्ग पर चंदपुरा बाग के पास कार ने दादी-पोती को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


बुधवार को साल्हा खेड़ी निवासी शकुंतला (60) अपनी पोती काजल 13 पुत्री सुनील के साथ लकड़ी लेने के लिए आई थी। साथ में दो पड़ोस की महिलाएं भी थीं। सड़क के किनारे से तीन मीटर दूर मुजफ्फरनगर की ओर से एक कार असंतुलित होती हुई दोनों दादी-पोती को टक्कर मारकर फरार हो गया। साथ की महिला सविता ने किसी राहगीर से मदद मांगते हुए 100 नंबर पर कॉल की। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को शामली के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


उधर, बुद्ध सिंह पुत्र अजब सिंह निवासी गांव झाल अपने गांव साइकिल पर सवार होकर किसी काम से शामली आ रहा था। जब वह झाल के बाहर मेरठ-करनाल हाईवे को पार कर रहा था। उसी दौरान मेरठ की ओर से आ रही कार ने उसकी साइकिल में जबरदस्त टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान कार चालक ने घायल को कार में बैठाकर उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। शीला देवी निवासी गोहरनी रामगढ़  थाना आदर्श मंडी गांव में खेत से घर जा रही थी। उसी दौरान गढ़ीपुख्ता की ओर से आ रहे बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें यह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन इसे सरकारी अस्पताल में ले आए। जहां उसको प्राथमिक उपचार दिया गया। ज्योति पुत्री शिवकुमार निवासी मालैंडी अपने घर में स्टैबलाइजर को ठीक कर रही थी। उसी दौरान अचानक उसको करंट लगने से वह झुलस गई और बेहोश हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed