{"_id":"66e348ab0d986f48f00a9ca5","slug":"capacity-of-power-sub-stations-will-be-increased-in-jhinjhana-road-collectorate-and-kandhla-town-shamli-news-c-26-1-sal1002-128031-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: झिंझाना रोड, कलक्ट्रेट और कांधला टाउन में विद्युत उपकेंद्रों की होगी क्षमता वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: झिंझाना रोड, कलक्ट्रेट और कांधला टाउन में विद्युत उपकेंद्रों की होगी क्षमता वृद्धि
Fri, 13 Sep 2024 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही झिंझाना रोड, कांधला टाउन, कलक्ट्रेट में विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। जिसके लिए ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने डीएम के माध्यम से मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण को प्रस्ताव भिजवाया है। 6 करोड़ 25 लाख की लागत से क्षमता वृद्धि कराई जाएगी।
झिंझाना रोड, कांधला टाउन, कलक्ट्रेट के फीडर की क्षमता 10 से 15 एमवीए है। अधिक भार होने के कारण कई बार उपकेंद्र में खराबी आ जाती है। लोगों ने तीनों की क्षमता वृद्धि की मांग की थी। डीएम रविंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता राजेश तोमर ने बताया कि झिंझाना रोड के फीडर को 10 से 15 एमवीए कराने के लिए एक करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके अलावा कलक्ट्रेट फीडर को 10 से 15 एमवीए कराने के लिए दो करोड़, कांधला टाउन का 20 एमवीए कराने के लिए दो करोड़ 25 लाख का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। इससे लोगों को बिजली कटौती से भी निजात मिलेगी।
लो वोल्टेज के कारण परेशान रहे लोग
शामली। शहर के दिल्ली रोड, फव्वारा चौक, काजीवाड़ा मोहल्ले में करीब एक घंटा बिजली गुल रही, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इंडस्ट्रीयल एरिया में फीडर की मशीन में फाल्ट के करीब करीब तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कैराना, गढ़ीपुख्ता में भी लोग लो वोल्टेज की समस्या से जूझते नजर आए।