{"_id":"618819d0fe369d4b512bda08","slug":"cantonment-made-for-cm-s-security-shamli-news-mrt563892491","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की सुरक्षा के लिए कैराना बना छावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की सुरक्षा के लिए कैराना बना छावनी
विज्ञापन
शामली : कैराना के विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए बनाया गया मंच।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कस्बा कैराना में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। अधिकारियों ने सीएम की सुरक्षा को लेकर फुल प्रूफ योजना तैयार की गई है। कैराना में छावनी की तरह मेरठ जोन के सभी जिलों से फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है। पांच कंपनी पीएसी बल की तैनाती चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। विभिन्न प्वाइंटों पर बैरिकेडिंग कर चेकिंग की जाएगी।
सीएम योगी सोमवार को कैराना के विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय में जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम के कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने कैराना में डेरा डाला हुआ है। सीएम के कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर मेरठ जोन के सभी जिलों से पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है।
एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि मेरठ जोन के सभी जिलों से करीब दो हजार पुलिस फोर्स और पांच कंपनी पीएसी बल की तैनाती रहेगी। इनमें बाहरी जनपदों के सात एएसपी, 17 सीओ, 10 थाना प्रभारी, 55 निरीक्षक, 170 उप निरीक्षक की ड्यूटी रहेगी। इसके साथ ही जनपद के करीब 400 पुलिसकर्मी और पीएसी बल भी कैराना में तैनात रहेगा। जनसभा स्थल पर जाने वाले रास्तों पर जगह-जगह बैरिकेडिंग कर चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
जनसभा स्थल से कुछ दूर पहले रैली में आने वाली बसों व अन्य वाहनों को कैराना रोड पर सड़क किनारे पीयूष आश्रम, ब्लाक परिसर, मायापुर मार्ग पर खेतों में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर कस्बे के साथ ही कैराना मार्ग पर आने जाने वाले वाहनों और संदिग्ध लोगों की चेकिंग की जा रही है। सीएम के कार्यक्रम से पहले दिन रविवार को पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया जा चुका है।
-----
कैराना में खुफिया टीमों ने डाला डेरा
शामली। सीएम योगी के सोमवार को होने वाले कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर खुफिया विभाग की टीमों ने कैराना पहुंचकर डेरा डाल लिया है। जिले के अलावा मेरठ, लखनऊ व दिल्ली की खुफिया टीमें कैराना पहुंच चुकी है, जो कस्बे की हर तरह की गतिविधियों और बाहर से आने जाने वालों पर नजर रख रही है।
------
कैराना में भारी वाहनों की नो एंट्री, रूट डायवर्जन लागू
शामली। सीएम के दौरे को लेकर सोमवार को कैराना में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी मुजफ्फरनगर के एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह संभालेंगे। जनसभा को लेकर जिले में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जिला यातायात प्रभारी भंवर सिंह ने बताया कि शामली में विजय चौक से भारी वाहनों को कैराना मार्ग के बजाए करनाल की तरफ भेजा जाएगा। कांधला में दिल्ली बस अड्डे से वाहनों को कैराना मार्ग के बजाए शामली की तरफ भेजा जाएगा। पानीपत की तरफ से आने वाले वाहनों को रामड़ा बाईपास से भूरा चुंगी होते हुए गाड़ी वाला चौराहा झिंझाना निकाला जाएगा। इसके अलावा शामली से कैराना जाने वाली यात्री बसें कस्बे से पहले बाईपास से होते हुए कस्बे में थाने के पीछे तक जाएंगी।

शामली: कैराना के विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में पुलिसकर्मियों के साथ बैठक करते एसपी सुकीर्ति मा?- फोटो : SHAMLI

शामली : कैराना के चौक बाजार में मुख्यमंत्री के मार्ग का निरीक्षण करते कमिश्नर डॉ. लोकेश एम, एसपी और- फोटो : SHAMLI