फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Candle march demanding arrest of accused, picketing at Subhash Chowk

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर कैंडल मार्च, सुभाष चौक पर धरना

Fri, 06 May 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Candle march demanding arrest of accused, picketing at Subhash Chowk
शामली शिव चौक पर कैंडल जला धरने पर बैठे मृतक विशू सैनी के माता पिता व परिजन। - फोटो : SHAMLI
शामली। छह दिन पहले पूर्वी यमुना नहर में डूबे युवक के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग को लेकर मोहल्लेवासियों ने पीड़ित परिजनों और महिलाओं के साथ कैंडल मार्च निकाला और सुभाष पर धरना दिया। करीब दो घंटे बाद एसडीएम के मुआवजे और पुलिस के गिरफ्तारी के आश्वासन पर लोगों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पंसारियान निवासी विशू सैनी छह दिन पहले रविवार को गांव बधेव के निकट पूर्वी यमुना नहर में डूब गया था। वह गांव टिटौली निवासी अपने छह साथियों के साथ नहर में नहाने गया था। अगले दिन सोमवार को उसका शव नहर से बरामद हुआ था। मृतक के पिता सतीश की तरफ से आदर्श मंडी थाने पर उसके साथियों पर नहर में धक्का देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में दम घुटने से मौत होने, सिर में चोट और रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आया था। पुलिस ने इसे हादसा मानते हुए हिरासत में लिए उसके चार साथियों को सुपुर्दगी में दे दिया था। इसके बाद परिजनों ने थाने पर हंगामा किया था, जिस पर पुलिस ने मृतक के छह साथियों के खिलाफ गैर इरादतन रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब छह बजे आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर मोहल्लेवासी पंसारियान से कैंडल मार्च निकालते हुए सुभाष चौक पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। धरने पर लोगों के साथ महिलाएं भी बैठ गई। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपियों को छोड़ दिया। उनकी गिरफ्तारी की जाए और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाए। आदर्श मंडी और शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष चौक पर पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। मुआवजे के लिए एसडीएम सदर ब्रिजेश कुमार को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। रात में करीब आठ बजे एसडीएम मौके पर पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजे के तौर पर हर संभव आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद धरना खत्म हुआ। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष रिशीपाल सैनी, भाजपा नगर उपाध्यक्ष सतीश धीमान, योगेंद्र निर्वाल, मनीष कुमार, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed