फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Candidates spent the night at the station and bus stand

Shamli News: अभ्यर्थियों ने स्टेशन और बस अड्डे पर गुजारी रात

Sun, 25 Aug 2024 02:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 25 Aug 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Candidates spent the night at the station and bus stand
शामली रेलवे स्टेशन पर  रात में सोते  अभ्यर्थी   । संवाद
शामली। पुलिस भर्ती की पांच दिवसीय परीक्षा शुरू हुई है। कहीं आसरा नहीं मिलने पर अभ्यर्थियों ने रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे के प्लेटफॉर्म को ही रात बिताने के लिए अपना ठिकाना बना लिया है। यहां अभ्यर्थियों को पढ़ाई करने के प्रकाश व मोबाइल चार्जिंग की भी सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

जनपद में परीक्षा देने बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली व यूपी के अन्य जनपदों से युवक व युवतियां पहुंचे रहे हैं। अब अभ्यर्थी प्लेटफॉर्म पर ही साथ लाई चादर बिछाकर रात काट रहे है। शुक्रवार रात में कोई स्टेशन पर पढ़ाई कर रहा था तो काेई चादर तानकर सो रहा था। जयपुर से आए राजू, नालंदा से आए राहुल व धोलपुर से आए कविराज ने कहा कि स्टेशन पर पढ़ने केे लिए लाइट की व्यवस्था के साथ फोन चार्ज करने की सुविधा भी है। बिहार के पटना से आए युवक रोहित ने बताया कि उन्हें सोने से ज्यादा परीक्षा में अच्छे अंक लाकर वर्दी पाने की है।
विज्ञापन


मोबाइल टायलेट तक नहीं रखवाए
अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर अभ्यर्थियो की सुविधा के लिए मोबाइल टायलेट की सुविधा देने की बात कहीं थी। मगर रेलवे स्टेशन पर पिछले दो दिन से मोबाइल टाॅयलेट की कोई सुविधा नहीं है। यहा बने शौचालयों में गंदगी का आलम है। अभ्यर्थियों ने कम से कम दो मोबाइल टॉयलेट की सुविधा देने की मांग की है। इसी तरह बस स्टैंड पर भी मोबाइल टायलेट की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed