फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   This time, Pitru Shraddh will last for 15 days; the first Shraddh (on Purnima) is today.

Shamli News: इस बार 15 दिन के होंगे पितृ श्राद्ध, पूर्णिमा का पहला श्राद्ध आज

Sat, 26 Sep 2026 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 26 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
This time, Pitru Shraddh will last for 15 days; the first Shraddh (on Purnima) is today.
शामली। इस बार पितरों के श्राद्ध और तर्पण 15 दिन के होंगे। 26 सितंबर से श्राद्ध शुरू होंगे और 10 अक्तूबर को अमावस्या के साथ श्राद्ध संपन्न होंगे। 11 अक्तूबर को श्री दुर्गा नवरात्र व्रत शुरू होंगे। इस बार मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आएगी।
विज्ञापन


भाद्र महीना समाप्त होने के बाद शनिवार से पितरों के पूर्णिमा श्राद्ध शुरू हो रहे हैं। पंडित कुशलानंद शास्त्री और प्रभुशंकर शास्त्री के मुताबिक सप्तमी और अष्टमी एक दिन शनिवार को हो रही है। जिससे एक श्राद्ध कम हो गया है। 26 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध, 27 सितंबर को प्रतिपदा श्राद्ध, 28 सितंबर द्वितीया श्राद्ध, 29 सितंबर को तृतीय श्राद्ध, 30 सितंबर को चतुर्थी श्राद्ध दोपहर दोपहर बाद 2.55 बजे तक, एक अक्तूबर पंचमी श्राद्ध दोपहर 12.35 बजे तक, दो अक्तूबर को षष्टमी श्राद्ध 10.15बजे तक, तीन अक्तूबर सप्तमी श्राद्ध शनिवार सुबह 7.59 बजे तक, अष्टमी श्राद्ध शनिवार 7.59 बजे सुबह से होगा। नवमी श्राद्ध चार अक्तूबर को रविवार को रात्रि 3.53 बजे तक होगी।
विज्ञापन

दशमी का श्राद्ध पांच अक्तूबर को रात्रि दो बजकर सात मिनट तक, एकादशी का श्राद्ध छह अक्तूबर को रात्रि 12.34 बजे तक, द्वादशी का श्राद्ध सात अक्तूबर की रात्रि 11.16 बजे तक, त्रयोदशी आठ अक्तूबर को रात्रि 10.15 बजे तक, चतुर्दशी श्राद्ध 9 अक्तूबर रात्रि 9 बजकर 35 मिनट, अमावस्या श्राद्ध 10 अक्तूबर की रात्रि 9.19 मिनट बजे तक रहेगा। 11 अक्तूबर से शुरू हो रहे श्री दुर्गा नवरात्र 19 अक्तूबर को श्री दुर्गा नवमी को सिद्धि दात्री पूजा के साथ के साथ संपन्न होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed