{"_id":"5a15cc224f1c1b156b8b7a1c","slug":"candidates-engaging-in-tri-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिकोणीय मुकाबले में उलझेंगे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिकोणीय मुकाबले में उलझेंगे प्रत्याशी
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
शामली की नवीन मंडी में मतपेटी जमा करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में प्रत्याशियों की जीत हार का फैसला एक दिसंबर को मतगणना से होगा, लेकिन मतदान संपन्न होने के बाद आए रुझान से शामली नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी अंजना बंसल और भाजपा प्रत्याशी दीपिका संगल में सीधे मुकाबले के आसार हैं। वहीं, छह निकायों में त्रिकोणीय मुकाबला बना है, तो कैराना और बनत में दो प्रत्याशियों में आमने सामने की लड़ाई बताई जा रही है। सत्ताधारी पार्टी भाजपा के प्रत्याशी जिले में शामली, ऊन, बनत और एलम में अहम मुकाबले में हैं।
विज्ञापन
मतदान संपन्न होने के बाद ही प्रत्याशियों के समर्थक मतदान के रुझान को लेकर उधेड़बुन करने में व्यस्त हो गए। वैसे तो हर प्रत्याशी के समर्थक उनकी स्थिति मजबूत होने की बात कर रहे हैं, लेकिन शहर में वोटरों के रुझान से काफी स्थिति स्पष्ट होती नजर आ रही है। शामली नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी अंजना बंसल और भाजपा प्रत्याशी दीपिका संगल में सीधा मुकाबला बताया जा रहा है। हालांकि सपा प्रत्याशी सुमन शर्मा भी ब्राह्मण और मुसलिम गठजोड़ के सहारे अपनी नैया पार लगने की उम्मीद कर रही हैं।
वहीं, नगर पालिका कैराना में निर्दलीय प्रत्याशी हाजी अनवर और सपा प्रत्याशी राशिद अली के बीच कड़ा मुकाबला बताया जा रहा है, तो नगर पालिका कांधला में सपा प्रत्याशी फैसल बेग, बसपा प्रत्याशी वाजिद हसन उर्फ बबला के मजबूती से चुनाव लड़ने के कारण त्रिकोणीय मुकाबला बनने के आसार हैं। इसके अलावा जलालाबाद में जहीर मलिक, अब्दुल गफ्फार और धर्मवीर पाल मुकाबले पर हैं। वहीं, थानाभवन में रफत परवीन, अंजलि शर्मा और कुलसुम फातिमा के बीच कांटे की लड़ाई बताई जा रही है। एलम में भाजपा प्रत्याशी रीना पंवार, पल्लवी पंवार और दीपा पंवार के बीच मुकाबला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
नगर पंचायत बनत में भाजपा प्रत्याशी राजीव और निर्दलीय प्रत्याशी वजाहत खां के बीच लड़ाई है। वहीं, नगर पंचायत झिंझाना में नौशाद कुरैशी, कय्यूम और भाजपा प्रत्याशी बिजेंद्र के बीच मुकाबला बना है। इसी तरह नगर पंचायत ऊन में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी तथा बसपा प्रत्याशी कुलदीप मान के बीच अहम मुकाबले के आसार हैं। नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता में निर्दलीय प्रत्याशी अलीहसन अंसारी, नरेश सैनी और अंकुज चौधरी के बीच मजबूत लड़ाई है।
2012 के बराबर ही रहा मतदान प्रतिशत
नगर निकाय चुनाव 2012 में शामली जिले का मतदान 66.6 प्रतिशत रहा था, जबकि इस बार भी 66.82 रहा है। इस लिहाज से मतदान में इस बार खास वृद्धि नहीं हुई। प्रथम चरण में हुए मतदान में प्रदेश भर के निकायों में शामली जिला तीसरे नंबर पर रहा, जबकि 69.59 प्रतिशत मतदान के साथ हमीरपुर प्रथम स्थान पर रहा, जबकि 68.44 के साथ अमेठी दूसरे नंबर पर रहा।
स्ट्रांग रूम में बंद हुआ भाग्य
शामली। नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण के मतदान की सभी निकायों की मतपेटिका मतगणना स्थल पर स्ट्रांग रूम में देर रात तक जमा हो गई। सबसे देर में एलम नगर पंचायत की मतपेटिका जमा की गई।
मतदान समाप्ति के बाद आरओ के द्वारा पोलिंग पार्टियों की 750 मतपेटिकाओं को मतगणना स्थल पर बने स्ट्रांग रूम में जमा कराई गई। शामली के भैसवाल रोड पर स्थित गुड़ मंडी स्थल पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में में आरओ बने एसडीएम सदर सुरजीत सिंह के नेतृत्व में एलम, बनत, थानाभवन, जलालाबाद, शामली नगरपालिका परिषद की मतपेटिका पहुंची। सभी मतपेटिकाओं को पोलिंग पार्टियों द्वारा जमा कराई गई। कैराना में पब्लिक इंटर कालेज में बनाए स्ट्रांग रूम में कैराना- कांधला नगरपालिका की मतपेटिकाओं एसडीएम कैराना विनोद कुमार व ऊन एसडीएम दुष्यंत मौर्य के नेतृत्व में गढ़ीपुख्ता, ऊन व झिंझाना की पोलिंग पार्टियों ने झिंझाना आर एस शिक्षा सदन इंटर कालेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतपेटिकाओं को जमा कराया गया। एडीएम शिवबहादुर सिंह ने बताया कि जिले की सभी मतपेटिकाओं को आरओ द्वारा जमा करा दिया गया है।
प्रत्याशियों के वर्जन ----
सभी जगह अच्छे वोट मिले, अच्छा रुझान है। समर्थकों ने जो आंकड़े बताए हैं, उससे पूरी उम्मीद है कि भाजपा प्रत्याशी को जीत मिलेगी। -दीपिका संगल, भाजपा प्रत्याशी
जनता जनार्दन का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया। हमें उम्मीद है जीत निश्चित रूप से
हमारी होगी। क्योंकि हर वर्ग के लोगों ने हमे समर्थन दिया है। -- अंजना बंसल, निर्दलीय प्रत्याशी
मुस्लिम-ब्राह्मण गठजोड़ के साथ ही हर वर्ग के लोगों ने साथ दिया है। रेलपार में बंपर वोट मिलने की उम्मीद है, जीत हमारी ही होगी। - सुमन शर्मा, सपा प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन