फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cancer patients growing in river banks

नदी किनारे के गांवों में बढ़ रहे कैंसर के मरीज

Tue, 04 Feb 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Cancer patients growing in river banks
नदी किनारे के गांवों में बढ़ रहे कैंसर के मरीज
विज्ञापन

शामली। जनपद में कैंसर पांव पसारता जा रहा है। खासतौर से नदी किनारे के गांवों में कैंसर जिंदगी के लिए खतरा बना हुआ है। कैंसर पीड़ित लोग बड़े शहरों में उपचार करा रहे हैं। जनपद में कैंसर की जांच और उपचार की कोई सुविधा नहीं है।
शामली में जलालाबाद से लेकर कांधला क्षेत्र होते हुए जाने वाली कृष्णा नदी के किनारे बसे कई गांवों में कैंसर से लोग पीड़ित हैं। नदी किनारे बसे गांवों चंदेनामाल, हसनपुर लुहारी, बहावड़ी, काबड़ौत, सुन्ना समेत अनेक गांव है, जिनमें ग्रामीण कैंसर से जूझ रहे हैं। इन गांवों के लोग कैंसर फैलने का कारण नदी का प्रदूषित पानी मान रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन इन गांवों में प्रदूषित पानी की समस्या के समाधान के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसके अलावा चौसाना के गांव खोड़समा में भी कैंसर से कई लोग पीड़ित हैं। जबकि कई लोगों की इस बीमारी से मौत भी हो चुकी है। कैराना क्षेत्र के गांव पंजीठ में भी कई लोग कैंसर पीड़ित हैं। कैंसर पीड़ित दिल्ली, मेरठ, करनाल जैसे बड़े शहरों में उपचार करा रहे है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी रोकथाम के कोई उपाय या जागरूकता अभियान नहीं चलाया जा रहा है। जनपद में कैंसर की जांच और उपचार की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग के पास कैंसर पीड़ितों का रिकार्ड उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

--एनजीटी ने ली थी जानकारी
बहावड़ी गांव में प्रदूषित पानी और कैंसर पीड़ितों के बारे में एनजीटी ने स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट मांगी थी। करीब दो माह पहले एनजीटी के निर्देश पर जिला मलेरिया अधिकारी डा. विनय कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर कैंसर पीड़ितों के बारे में जानकारी ली थी। जांच के दौरान करीब सात लोग कैंसर से पीड़ित मिले थे, जिनका दिल्ली और अन्य शहरों में उपचार चल रहा है। डीएमओ डा. विनय कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट एनजीटी को भेज दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--कैंसर से बचाव व सावधानियां
सब्जियां, फल, फलियां, मेवा और साबुत अनाज खाए।
नियमित शारीरिक गतिविधियां व्यायाम करें।
शरीर में वजन और मोटापा बढ़ने से रोकने के उपाय करें।
सिगरेट और तंबाकू का सेवन करने से बचें।
अल्कोहल का अधिक उपयोग न करें।
नियमित स्वास्थ्य जांच और परीक्षण कराएं।
शरीर में कहीं पर नई गांठ या बदलाव दिखाई देने पर जांच कराएं।
-- कोट
जनपद में कैंसर की जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस बीमारी की रोकथाम के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं।
-डा. संजय भटनागर, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed