{"_id":"6a5e77d03eadf5b18d0ad3d9","slug":"canal-bank-breaches-31-bighas-of-crops-submerged-shamli-news-c-26-1-sal1002-170079-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नहर की पटरी टूटी, 31 बीघा फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नहर की पटरी टूटी, 31 बीघा फसल जलमग्न
Tue, 21 Jul 2026 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
कांधला में नहर की पटरी टूटने से जलमग्न फसल। संवाद
कांधला। नाला नहर की पटरी टूटने से पांच किसानों की करीब 31 बीघा फसल जलमग्न हो गई। अचानक खेतों में पानी भरने से किसानों को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। वहीं, नहर का पानी सड़क पर आने से रास्ता भी अवरुद्ध हो गया, जिससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।
किसानों ने बताया कि नहर की पटरी के नीचे किसी स्थान पर छोटा छेद होने से पानी का रिसाव हो रहा था। सोमवार को पानी का दबाव बढ़ने से पटरी टूट गई और तेज बहाव के साथ नहर का पानी आसपास के खेतों में भर गया। इससे धान समेत अन्य फसलें डूब गईं।
सूचना पर किसान मौके पर पहुंचे और सिंचाई विभाग को मामले की जानकारी दी। विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर पटरी की मरम्मत का कार्य शुरू कराया। किसानों ने बताया कि रोशन सिंह की पांच बीघा, संजीव कुमार की सात बीघा, आशीष सैनी की नौ बीघा, कपिल की चार बीघा और सोनू की छह बीघा फसल प्रभावित हुई है। किसानों ने करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का दावा करते हुए प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजे की मांग की है। एडीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि नहर की टूटी पटरी को ठीक कराने का कार्य कराया जा रहा है।