फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Camps will be set up for registration of handlers and street drivers

... ठेले एवं रेहड़ी चालकों के पंजीकरण को लगेंगे कैंप

Sun, 09 Aug 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Camps will be set up for registration of handlers and street drivers
ठेले एवं रेहड़ी चालकों के पंजीकरण को लगेंगे कैंप
विज्ञापन

कैराना। नगर में रेहड़ी ठेली लगाकर अपने परिवार का जीविकोपार्जन को कार्यशील पूंजी के लिए दस हजार रुपये का लोन दिया जाएगा। इसके लिए 10 और 11 अगस्त को नगर पालिका में कैंप लगाया जाएगा।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी हेमराज पुंडीर ने बताया कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर स्वनिधि योजना के अंतर्गत रेहड़ी-ठेली लगाने वालों को दस हजार रुपये का लोन दिया जा रहा है। इसके लिए नगर पालिका में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। ईओ ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए नगर पालिका में दो दिन 10 और 11 अगस्त को पथ विक्रेता पंजीकरण कैंप लगाया जाएगा। कैंप में रजिस्ट्रेशन कराने की इच्छुक रेहड़ी-ठेली वालों को अपने आधार कार्ड की फोटो स्टेट, एक फोटो, बैंक की पासबुक की फोटो कॉपी और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य है। लोन एक साल के अंदर 12 मासिक किस्तों में चुकता करना होगा तथा समय पर लोन की किस्त भरने वालों को सात प्रतिशत की दर से ब्याज सब्सिडी दी जाएगी। उधर, नगर झिंझाना के ईओ ने बताया कि झिंझाना नगर पंचायत में भी दस एवं 11 अगस्त को पंजीकरण कैंप लगाकर ठेले एवं रेहड़ी चालकों के पंजीकरण किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed