फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Camps should be organized for the needy: Jaswant Saini

समर्थ लोगों को जरूरतमंदों के लिए लगवाने चाहिए कैंप: जसंवत सैनी

Sun, 01 Jan 2023 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Camps should be organized for the needy: Jaswant Saini
जरूरतमंदों के लिए लगवाने चाहिए कैंप : जसवंत सैनी
विज्ञापन

थाना भवन। संतोष आनंद जनकल्याण ट्रस्ट थाना भवन की ओर से आंखों व दांतों का एक निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में 163 मरीजों की जांच कर दवा वितरित की गई।

कैंप का उद्घाटन राज्य मंत्री जसवंत सैनी और विशिष्ट अतिथि अरविंद संगल, राजेंद्र मादलपुर ने किया। कैंप में शामली के नेत्र चिकित्सक डॉ. श्रेय माहेश्वरी और दंत चिकित्सक डॉ. रिचा माहेश्वरी ने आंखों व दांतों की जांच कर मरीजों को दवा दी। कैंप में 163 मरीजों ने अपनी जांच कराई। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि इस प्रकार के कैंप का आयोजन करने से जरूरतमंद लोगों की मदद होती है। कैंप आयोजक और संस्था अध्यक्ष संदीप जिंदल ने भी विचार व्यक्त किया। कैंप में प्रतीक गर्ग, रूबी चौधरी, अनिल गोयल, कुलदीप गर्ग, भारत भूषण शर्मा, संजय कश्यप, राजन उपाध्याय, मोहित कंबोज, राजकुमार गोस्वामी, विनीत गोयल, गौरव निर्वाल, अनुज संगल, हिमांशु भारद्वाज, रोहित गुप्ता, रोहित शर्मा, अमित गर्ग, रामेश्वर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed