{"_id":"650bd0ab53e034a81e0a2e9c","slug":"campaign-will-be-launched-to-ban-tobacco-sales-shamli-news-c-26-1-smrt1056-9221-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: तंबाकू बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाया जाएगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: तंबाकू बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाया जाएगा अभियान
Thu, 21 Sep 2023 10:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:42 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद। गोसगढ़ गांव में तंबाकू की बिक्री रोकने के लिए ग्राम पंचायत की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि तंबाकू न बेचने के लिए व्यापारियों को जागरूक किया जाएगा और साथ ही,नशाखोरी से दूरी बनाने के लिए युवाओं से अपील की जाएगी।
क्षेत्र के गांव गोसगढ़ की ग्राम प्रधान चौधरी संगीता रोड की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत की बैठक में बताया कि सामाजिक संगठन से लेकर सरकार तक लोगों से तंबाकू छोड़ने की अपील करती है। गुटका, पान मसाला व तंबाकू के सेवन से लोग आए दिन कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। दुकानदारों से अपील की जाएगी और उनके सहयोग से तंबाकू बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। इसके बाद सभी दुकानदारों को चेतावनी दी जाएगी कि अब वह अपने प्रतिष्ठान पर तंबाकू के उत्पादों की बिक्री न करें। यदि चेतावनी के बाद भी कोई दुकानदार अपनी दुकान पर तंबाकू बेचता पाया गया तो उस पर जुर्माना लगवाया जाएगा।
युवाओं को किया जाएगा जागरूक
ग्राम प्रधान ने बताया कि बड़ी संख्या में युवा बच्चे व बड़े लोग तंबाकू उत्पादों का सेवन करते हैं। इससे उनके स्वास्थ्य को खतरा बना रहता है। जल्द ही ग्राम पंचायत की ओर से तंबाकू छोड़ने को लेकर जनजागरुकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि युवा पीढ़ी को तंबाकू से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकें।
विज्ञापन
शराब पर लगा चुके हैं प्रतिबंध
इससे पहले ग्राम पंचायत की ओर से शराब बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा चुकी है। ग्राम पंचायत की ओर से एलान किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति गांव में शराब बेचता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।