शामली। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शामली में आचार्य सुलेख प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। संकुल स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर शामली, कैराना, लांक के आचार्यों ने प्रतिभाग किया।
सोमवार को आयोजित सुलेख अभ्यास वर्ग में लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मुजफ्फरनगर से आए प्रशिक्षक पवन कुमार चंदेल ने प्रशिक्षकों को बताया कि सुलेख व्यक्ति के व्यक्तित्व को दर्शाता है। अच्छा लेख अच्छे शिक्षा की पहचान है। मेरठ के संभाग निरीक्षक हरिओम गणपति सहस्त्र बुद्धे ने शिक्षकों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि शुरू से ही बच्चों की सुलेख पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि अक्षरों की बनावट से सुलेख बनता है। इसलिए पहले हमें स्वयं अक्षर की बनावट सीखनी चाहिए।
प्रधानाचार्य संजय कुमार सैनी, सरस्वती विद्या मंदिर लांक के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा, जिला प्रमुख विद्याभारती भारती अनिल मलिक, आचार्य रविंद्र कुमार, सुनील कुमार, सुधीर कुमार, प्रवेश शर्मा, सोमदत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।