फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Call to take inspiration from the life of Guru Gobind Singh

गुरु गोबिंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान

Tue, 19 Jan 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Call to take inspiration from the life of Guru Gobind Singh
शामली सरस्वती विद्या मन्दिर इन्टर कॉलेज में गूरू गोविन्द सिंह के चित्र पर पुष्पअर्पित करते शिक् - फोटो : SHAMLI
गुरु गोबिंद सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान
विज्ञापन

शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली में गुरू गोबिंद सिंह की जयंती मनाई गई। इस दौरान छात्रों से उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और सिक्खों के 10वें गुरू गोबिंद सिंह के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन से किया। आचार्य नितिन कुमार ने गुरू गोबिंद सिंह के जीवन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि धर्म एवं समाज की रक्षा के लिए वर्ष 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की। उन्होंने सभी जातियों के भेदभाव को समाप्त करके समानता स्थापित की और उनमें आत्म सम्मान की भावना भी पैदा की। गुरू गोबिंद सिंह 42 वर्षों तक निरंतर मुगलों के जुल्म के खिलाफ डटकर मुकाबला करते हुए सन् 1708 को वीरगति को प्राप्त हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम अध्यक्ष प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने छात्रों को बताया कि गुरु गोबिंद सिंह बड़े त्यागी, साहसी, धर्म के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। उन्होंने धर्म की रक्षा करने के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, अशोक कुमार, महेंद्र सिंह, पवन कुमार, अंकुर कुमार, मधुबन शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, योगेंद्र सैनी, सुखदेव सैनी, अक्षय कुमार, ब्रजपाल सिंह, ब्रिजेश कुमार, अंकित भार्गव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आचार्य सोमदत्त आर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed