फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Call to celebrate foundation day of Bharatiya Mazdoor Sangh

भारतीय मजूदर संघ की बैठक आयोजित

Wed, 20 Jul 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Call to celebrate foundation day of Bharatiya Mazdoor Sangh
भारतीय मजूदर संघ की बैठक चुनाव पर विमर्श
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। भारतीय मजदूर संघ की कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को चीनी मिल कर्मचारी संघ के कार्यालय में हुई। इसमें नौ व 10 जुलाई को मुजफ्फरनगर हुए दो दिवसीय अखिल भारतीय शुगर मिल एवं डिस्टलरी मजदूर महासंघ के द्विवार्षिक अधिवेशन और उत्तर प्रदेश चीनी मिल मजदूर संघ की कार्यकारिणी का चुनाव पर चर्चा की गई।

बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं को अधिवेशन में पारित प्रस्तावों और उठाई मांगों के बारे में जानकारी दी गई। अखिल भारतीय शुगर मिल एवं डिस्टलरी महासंघ की नई कार्यकारिणी में सुरेंद्र शर्मा को उत्तर प्रदेश चीनी मिल मजदूर संघ का प्रदेशाध्यक्ष व चीनी मिल कर्मचारी संघ शामली के मंत्री को कार्यकारिणी सदस्य दायित्व दिया गया है। जिला मंत्री प्रदीप कुमार की महासंघ का मंत्री व सुरेश शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व सौंपा गया है। जिलाध्यक्ष ने 23 जुलाई को भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने का आह्वान किया। बैठक का संचालन जिलामंत्री प्रदीप कुमार ने किया। बैठक में विमल शर्मा अध्यक्ष चीनी मिल कर्मचारी संघ, मंत्री विनोद शर्मा, जीवन सिंह, बालम सिंह. अनिल धीमान, राजीव शर्मा, अरविंद कुमार, आदेश कुमार (मंत्री राष्ट्रीय डिस्टलरी श्रमिक संघ शामली) विकास कौशिक, सुमन तिवारी, दीपक कुमार, तुर्धनपाल, मांगेराम, रणवीर, आदेश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed