{"_id":"5ffc9b318ebc3e34015bb8db","slug":"call-on-farmers-to-join-the-movement-shamli-news-mrt52004678","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों से आंदोलन में शामिल होने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों से आंदोलन में शामिल होने का आह्वान
विज्ञापन
शामली। दिल्ली मेें 26 जनवरी की ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए किसानों ने अपनी तैयारी प्रारंभ कर दी है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर डॉक्टर सुधीर पंवार के नेतृत्व में सोंटा एवं बंतीखेड़ा में किसानों से संपर्क करके सभाएं आयोजित की गई। उन्होंने किसानों से 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड में दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया है।
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में किसान आंदोलन के लिए समर्थन जुटाने के लिए सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर डॉक्टर सुधीर पंवार के नेतृत्व में सोटा एवं बंतीखेड़ा में सभा आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के लागू होने से खेती पर कारपोरेट का क़ब्जा हो जाएगा। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने किसानों से अपील की कि वह किसान आंदोलन में अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज कराएं। बंतीखेड़ा की सभा में राजकुमार चौधरी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, मास्टर ओमपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह प्रधान तथा प्रमोद दादा आदि उपस्थित रहे। सोट्टा गांव में चौधरी बालेंद्र सिंह, अशोक सिंह, मुकेश चौधरी, बुध सिंह आदि उपस्थित रहे।
किसानों ने विचार-विमर्श किया
शामली। शहर के रेलपार मोहल्ला में चौधरी राजवीर सिंह के आवास में हुई किसानों की बैठक में किसानों के तीन कानूनों का विरोध, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाए जाने और बिजली बिलों की समस्याओं को लेकर मंथन किया गया। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक, बहावड़ी थांबा खाप चौधरी श्याम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार तीन कृषि कानूनों को किसान हित में निरस्त करें। इस मौके पर किसान यूनियन का जिलाध्यक्ष अमित निर्वाल को घोषित किया गया। इस मौके पर किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव संजीव लिलौन, बाबी चूनसा, प्रेमपाल, ओमपाल, अमरीश राणा, अनुज निर्वाल, साकेत निर्वाल, किरण पाल चूनसा आदि मौजूद रहे।