फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cabinet Minister Swatantra Dev Singh welcomed on his arrival in Shamli

Shamli News: कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के शामली पहुंचने पर स्वागत

Fri, 22 Aug 2025 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Swatantra Dev Singh welcomed on his arrival in Shamli
शामली में पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव का स्वागत करते सभासद नि​शिकांत संगल व अनिल उपाध्या
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। प्रदेश के जल शक्ति एवं सिंचाई विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह इंडस्ट्रीयल एरिया में एक औद्योगिक प्रतिष्ठान में पहुंचे। वहां पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मानस अजय संगल ने कंडेला इंडस्ट्रीयल एरिया में सिंचाई विभाग के रजबहे की पटरी के चौड़ीकरण और पूर्वी यमुना नहर पर पुल के निकट घाट बनाने की मांग को लेकर पत्र सौंपा।
कैबिनेट मंत्री सहारनपुर से दिल्ली जाते हुए बुधवार रात को शामली पहुंचे। इस अवसर पर अजय संगल ने कैबिनेट मंत्री को सौंपे पत्र में कंडेला इंडस्ट्रीयल एरिया में बनी पुलिस चौकी के निकट सिंचाई विभाग रजबहे की पटरी को जनहित में कैराना-पानीपत हाईवे तक चौड़ीकरण कराने की मांग रखी।
विज्ञापन

उन्होंने इंडस्ट्रीयल एरिया की जल निकासी व सभी फैक्टरी से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए सिंचाई विभाग द्वारा बनाई गई सीवर पाइप लाइन के बार-बार अवरुद्ध होने से जगह-जगह पानी भरने से उद्योग प्रभावित होने की समस्या के समाधान की मांग की। उन्होंने बताया कि झिंझाना रोड पूर्वी यमुना नहर के पुल के पास गणेश चतुर्थी के बाद मूर्ति विसर्जन के कार्यक्रम होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed