फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bypass of Meerut-Karnal Highway was made Karnal-Saharanpur Highway.

Shamli News: मेरठ- करनाल हाईवे के बाईपास का बना दिया करनाल-सहारनपुर हाईवे

Thu, 14 Dec 2023 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Bypass of Meerut-Karnal Highway was made Karnal-Saharanpur Highway.
शामली। एनएचएआई बागपत इकाई की लापरवाही से मेरठ-करनाल हाईवे करनाल-सहारनपुर हाईवे बन कर रह गया है। हाईवे को मेरठ-करनाल हाईवे पर मिलाने के बजाए अंबा विहार से पहले ही मोड़कर सहारनपुर रोड में मिला दिया गया है, जिससे यहां तिराहा बन गया है और सहारनपुर रोड अंबा विहार दुघर्टना ग्रस्त क्षेत्र बनकर रह गया है।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे को शामली शहर के जाम से मुक्ति के लिए टपराना-शामली बाईपास एनएचएआई बागपत की ओर प्रस्तावित किया गया है। टपराना- शामली बाईपास बधेव, मुंडेटकला, गोहरनी, सहारनपुर रोड से अंबा विहार-श्याम विहार होते हुए सदर तहसील के पास पानीपत खटीमा से होते हुए दिल्ली-शामली, सहारनपुर के साईधाम से लेकर बलवा बाइपास मिलाए जाने का डिजाइन तैयार किया गया था।
विज्ञापन

बागपत एनएचएआई की ओर से अंबा विहार की भूमि से मेरठ-करनाल हाईवे के टपराना बाइपास के लिए भूमि खरीदने के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। किंतु एनएचएआई बागपत की ओर से जिला प्रशासन को अंधेरे में रखते हुए मेरठ-करनाल के टपराना-शामली बाईपास को शामली में अंबा विहार से न निकाल कर सहारनपुर रोड से जोड़ दिया। जिला प्रशासन मेरठ करनाल हाईवे के टपराना-शामली बाईपास को सीधा करने के लिए एक रिपोर्ट तैयार करा रहा है, जिसके बाद बागपत एनएचएआई एवं शासन को रिपोर्ट भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मेरठ- करनाल हाईवे के टपराना- शामली बाईपास के सहारनपुर रोड अंबा विहार की भूमि खरीदने के लिए एनएचएआई बागपत इकाई ने तीन ए, तीन डी की कार्रवाई करते हुए अधिसूचना जारी की गई थी। अधिसूचना निरस्त किए बिना ही जिला प्रशासन को अंधेरे में रख डिजाइन बदल दिया गया। जिला प्रशासन बार बार अंबा विहार की भूमि खरीदने के लिए बागपत एनएचएआई इकाई कार्यालय को पत्र लिखता रहा। जिला प्रशासन की ओर से 11 पत्र लिखने के बाद एनएचएआई बागपत ने अंबा विहार की भूमि नहीं खरीदने की आवश्यकता बताकर डीएम शामली को पत्र भेजा था। डीएम रविंद्र सिंह ने बताया कि मेरठ- करनाल हाईवे टपराना- शामली बाइपास के मोड़ने के प्रकरण में बागपत एनएचएआई के परियोजना निदेशक नरेंद्र कुमार सिंह को शामली बुलाकर विचार विमर्श करेंगे।

बाइपास सीधा होकर निकाला जाए
फोटो समाचार
शामली। रालोद सदर विधायक प्रसन्न चौधरी का कहना है कि मेरठ- करनाल हाईवे के टपराना- शामली बाइपास को सीधे अंबा विहार से न निकालकर सहारनपुर रोड पर मोड दिए जाने से दुघर्टनाओं का खतरा है। यह शामली की जनता के साथ धोखा है। एनएचएआई बागपत के तत्कालीन अफसरों की लापरवाही है। एनएचएआई अफसरों ने बड़ा घोटाला किया है। भारत सरकार मेरठ- करनाल के टपराना-शामली बाइपास के मामले की जांच कराए और दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करके उन्हें दंडित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed