फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   By now half the district would have been covered with trees.

अब तक आधा जिला पेड़ों से ढक गया होता

Sat, 05 Jun 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
By now half the district would have been covered with trees.
अब तक आधा जिला पेड़ों से ढक गया होता
विज्ञापन

जिस रफ्तार से जिले में पौधरोपण हो रहा है, उससे अब तक जिले की आधी जमीन पेड़ों से ढक गई होती, लेकिन वन क्षेत्र में न तो बढ़ोतरी हुई और न ही कहीं पर नए पेड़ों के झुरमुट नजर आते हैं। इस बार फिर से 12 लाख 35 हजार 356 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। यह लक्ष्य पूरा भी होगा, लेकिन हर बार की तरह देखरेख के अभाव में अधिकांश पौधे दम तोड़ जाएंगे।
शामली। शामली जनपद का क्षेत्रफल लगभग 1063 वर्ग किमी है। इसमें मात्र पांच हेक्टेयर ही वन क्षेत्र है, जिसमें ज्यादातर यमुना किनारे के क्षेत्रों में है।
बीते कई वर्षों से जिले में बड़े पैमाने पर पौधरोपण हो रहा है। पांच साल में ही 35 लाख 24 हजार 167 पौधे लगाए गए हैं। यदि दो पौधों के बीच की दूरी दस मीटर भी लगाई जाए तो पूरे जिले के क्षेत्रफल को ढकने के लिए एक करोड़ 63 हजार पौधे लगेंगे। बीते पांच साल में ही इतना पौधरोपण हो चुका है कि 35 प्रतिशत से ज्यादा जमीन पेड़ों से ढक जाए। जबकि पौधरोपण तो करीब दस साल से हो रहा है। यदि ये सब पौधे सही सलामत रहते तो जिले की आधी जमीन हरी-भरी हो गई होती।
विज्ञापन

पौधे लगाने के बाद कोई पलटकर नहीं देखता
विभाग और सामाजिक संस्थाएं पौधे तो खूब लगाते हैं, लेकिन फिर पलटकर नहीं देखते। लगाए गए पौधों में से अधिकांश सूख जाते हैं। कुछ ही पौधे चल पाते हैं। फिर अगले साल लक्ष्य मिलता है और फिर से पौधे लगा दिए जाते हैं। साल-दर-साल पौधे लगाए जा रहे हैं लेकिन इनके रखरखाव पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
विभाग का प्रयास होता है कि जितने पौधे लगाए जाएं, सभी सुरक्षित रहें। विभाग की ओर से जो पौधे लगाए जाते हैं उनका ध्यान रखा जाता है। जो पौधे सूख जाते हैं उनके स्थान पर दूसरे लगा दिए जाते हैं। लोगों में जागरूकता की कमी है। वे पौधे तो लगा देते हैं लेकिन उनकी देखभाल नहीं करते। - नरेंद्र कुमार, डीएफओ।
बीते पांच साल में हुआ पौधरोपण
साल पौधे लगाए
2016- 255250
2017- 154375
2018- 1011106
2019- 1127546
2020- 975890
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed