{"_id":"67f56ff299f691b2ad0b1fe4","slug":"by-election-declared-for-the-post-of-councilor-of-ward-53-shamli-news-c-30-1-smrt1052-146723-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: वार्ड-53 के पार्षद पद के लिए उप चुनाव घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: वार्ड-53 के पार्षद पद के लिए उप चुनाव घोषित
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने नगर निगम के वार्ड-53 के रिक्त पार्षद पद के लिए चुनाव की घोषणा की है। इसके लिए 10 अप्रैल से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो जाएगी। मतदान दो मई को होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी किए गए उप चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 10 से 15 अप्रैल तक नामांकन पत्र खरीदे और जमा कराए जा सकते हैं। 16 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 19 अप्रैल को वापसी का दिन रहेगा और 21 अप्रैल को प्रतीक चिह्न का आवंटन किया जाएगा। मतदान दो मई और मतगणना पांच मई को होगी। बता दें कि यह नगर निगम की यह सीट पार्षद के निधन के कारण निरस्त हुई है।