फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Businessmen budget increased due to ban on polythene

पॉलीथीन पर प्रतिबंध से बढ़ा व्यापारियों का बजट

Sun, 06 Oct 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Businessmen budget increased due to ban on polythene
Businessmen budget increased due to ban on polythene
थानाभवन (शामली)। भले ही देश में पॉलिथीन प्रतिबंधित होने के फैसले का आम जनता के साथ व्यापारी वर्ग भी समर्थन कर रहा है, लेकिन, पॉलिथीन के विकल्प के तौर पर बाजार में उपलब्ध जूट के थैले दुकानदारों को पॉलिथीन के मुकाबले दोगुने दाम में पड़ रहे हैं। कस्बे का व्यापारी वर्ग चाहता है कि सरकार पॉलिथीन का ऐसा विकल्प तलाशे, जो मजबूत होने के साथ उन्हें अधिक महंगा न पड़े।
विज्ञापन

देश को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार ने देश में सिंगल यूज पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके परिणाम भी सामने आने लगे हैं। अब पॉलिथीन के विकल्प के तौर पर बाजार में जूट के थैले उपलब्ध हैं। लेकिन पॉलिथीन 100 रुपये प्रति किग्रा के हिसाब से व्यापारियों को उपलब्ध होती थी, जबकि जूट के थैले के दाम 200 रुपये प्रति किलो है। जूट का वजन भी पॉलिथीन से अधिक है। इससे जूट के पीस भी पॉलिथीन के थैलों के मुकाबले कम होते हैं। साथ ही जूट के थैले बहुत कमजोर हैं, जो थोड़ा सा दबाव पड़ते ही फट जाते हैं। इससे व्यापारियों पर तो अधिक बोझ पड रहा है वहीं ग्राहकों को भी सहूलियत नहीं मिल रही।
विज्ञापन

जागरूक नहीं हो रहे ग्राहक
व्यापारियों का कहना है कि वह लगातार ग्राहकों से अपने घर से ही थैले लाने की अपील कर रहे हैं। इनमें कुछेक को छोड़कर अधिकांश ग्राहक सिर्फ खाली हाथ दुकानों पर आ जाते हैं। इससे उन्हें भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले व्यापारी
हम लोगों ने पॉलिथीन का पूर्ण रूप से बहिष्कार कर दिया है। लेकिन, जूट के थैले अच्छा विकल्प नहीं है। जूट के थैले इस्तेमाल करने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।--विनोद गोयल
सरकार को चाहिए कि वह लोगों को जागरूक करें कि वह लोग जब भी बाजार से सामान खरीदने निकले तो घर से थैले आदि साथ लेकर चलें, जिससे न उन्हें कोई दिक्कत हो और न दुकानदारों को।--मंगलू सिंह
पॉलिथीन पर प्रतिबंध का कदम सराहनीय कार्य है। लेकिन, सरकार को इसके बेहतर विकल्प तलाशने चाहिए। हम लोग लोगों से भी अपील कर रहे हैं वह थैले अपने घरों से लेकर आए।--अभिषेक कुमार

जूट का थैला इस्तेमाल करने में वैसे तो कोई परेशानी नहीं है। लेकिन, यह थैला बहुत कमजोर है। इस संबंध में सरकार को कदम उठाते हुए इसके सस्ते विकल्प तलाशने होंगे।--तनवीर राई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed