{"_id":"68924d09ef4eac2dd509f223","slug":"businessmans-mobile-phone-hacked-and-rs-144-lakhs-stolen-from-his-account-shamli-news-c-26-1-smrt1048-147047-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: व्यापारी का मोबाइल फोन हैक कर खाते से 1.44 लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: व्यापारी का मोबाइल फोन हैक कर खाते से 1.44 लाख उड़ाए
विज्ञापन
शामली। साइबर के शातिरों ने व्यापारी का क्रेडिट कार्ड बनाने का झांसा देकर मोबाइल फोन हैक कर लिया और एक लाख 44 हजार 665 रुपये ठग लिए। व्यापारी की तरफ से साइबर क्राइम थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शहर के हनुमान रोड सिटी बिजलीघर के सामने रहने वाले हौजरी के थोक व्यापारी राजेश बंसल ने साइबर क्राइम थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पिछले महीने 22 जुलाई को उनके मोबाइल नंबर पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट डिपार्टमेंट से बोल रहा है। उसने बोला कि वे उनको एक नया क्रेडिट कार्ड देना चाहते हैं, जिसके उसने व्हाटसएप पर ऐपीके फाइल भेजी, जैसे ही उसने उसे इंस्टाॅल किया तो मोबाइल फोन हैक हो गया।
उसमें कॉल फाॅरवडिंग भी ऑन कर दी। कॉल को डिस्कनेक्ट कर दी, लेकिन इससे पहले ही उसके पहले से बने पीएनबी और एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से ओटीपी आने लगे और उनके दोनों कार्ड से एक लाख 44 हजार 665 रुपये की ट्रांजक्शन कर ली। व्यापारी का कहना है कि उसने 1930 पर शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन बहुत प्रयास के बाद भी शिकायत दर्ज नहीं हो सकी।बाद में कोशिश करने के लिए कहा। इसके साथ ही वेबसाइट भी नहीं चल रही थी। पीड़ित व्यापारी का कहना है कि उसने पीएनबी क्रेडिट कार्ड के लिए बैंक में और कस्टमर केयर में ट्रांजक्शन आईडी के लिए पूछा, लेकिन उन्हें नहीं दी गई। पीड़ित व्यापारी ने साइबर क्राइम थाना पुलिस से ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
साइबर सेल एक्सपर्ट संजीव भटनागर का कहना है कि अनजान नंबर से आने वाली कॉल पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता जांच लें। बिना सत्यापन के लिए कोई भी फाइल या लिंक पर क्लिक न करें। सावधानी ही साइबर ठगी से बचाव हैं।