{"_id":"5faad6858ebc3e9bbf6b46fb","slug":"buses-will-get-crowded-due-to-non-operation-of-trains-shamli-news-mrt510476812","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों का संचालन नहीं होने से बसों में उमडे़गी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों का संचालन नहीं होने से बसों में उमडे़गी भीड़
विज्ञापन

शामली। कोरोना लॉकडाउन के बाद त्योहारों पर ट्रेनों का संचालन बंद होनेे से इस बार दिवाली पर यूपी रोडवेज समेत प्राइवेट बसों में सवारियों की भीड़ उमड़ेगी।
इस बार 12 नवंबर धनतेरस, 13 नवंबर को नरक चतुर्दशी, 14नवंबर दिवाली, 15 नवंबर को गोवर्धन मनाया जाएगा। इस बार दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बंद होने से यूपी रोडवेज की बसों में सवारियों की मारामारी रहेगी। दिल्ली से शामली, सहारनपुर जाने वाली रोडवेज बसों में मारामारी मचेगी। हालांकि सवारियों को अच्छी सुविधाएं दिलाने और आय बढ़ोतरी के उद्देश्य यूपी रोडवेज की दिवाली प्रोत्साहन योजना 12 से लेकर 21 नवंबर तक लागू रहेगी। निगम मुख्यालय के एमडी ने सभी निगम के रोडवेज डिपो के 65 प्रतिशत से अधिक पर निगम की बसों का संचालन करने पर जोर दिया। दिवाली प्रोत्साहन योजना की दस दिन की अवधि में चालक-परिचालक, पर्यवेक्षकों और कर्मचारियों का अवकाश रद्द कर दिया गया है। निगम के एआरएम मनोज वाजपेयी ने बताया कि दिल्ली-शामली, सहारनपुर,पानीपत-खटीमा,मेरठ- करनाल आदि मार्गों पर निगम की बसों की संख्या और उनकी ट्रिपो को बढ़ाया जाएगा। जलालाबाद की निगम की 28 बसों का मुख्यमार्गों पर संचालन किया जाएगा।
ं