{"_id":"59739f784f1c1ba3328b4624","slug":"bus-collides-with-a-tractor-two-die-revel","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से टकराकर खाई में पलटी बस, दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से टकराकर खाई में पलटी बस, दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर बिडौली चेकपोस्ट के पास यात्रियों से भरी बस की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। अनियंत्रित होकर बस सड़क किनारे खाई में पलट गई।
बस के नीचे दबने से उसके परिचालक और हेल्पर की मौत हो गई, जबकि एक सौ से ज्यादा लोग घायल हो गए। बस खाई में गिरने से यात्रियों के बीच चीखपुकार मच गई। राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बस से बाहर निकाला। घायल 23 यात्रियों को सीएचसी झिंझाना में भर्ती कराया गया है। बाकी मामूली रूप से चोटिल लोगों का घटनास्थल के आसपास डॉक्टरों से उपचार कराया गया। बस सवार श्रमिक पंजाब के लुधियाना जा रहे थे।
जिला बहराइच से शुक्रवार रात करीब 50 परिवार के एक सौ से ज्यादा लोग लुधियाना (पंजाब) में मजदूरी करने के लिए बस से जा रहे थे। बस को भगवानपुर निवासी राजू चला रहा था।
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब दस बजे मेरठ-करनाल हाईवे पर झिंझाना थाना क्षेत्र में बिडौली चेकपोस्ट के पास दूसरी साइड से आ रहे ट्रैक्टर से बस की टक्कर हो गई। इस कारण अनियंत्रित होकर बस सड़क किनारे खाई में पलट गई। बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। मौके पर सैकड़ों राहगीर एकत्र हो गए। राहगीरों ने बस के खिड़कियों के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।
इसके बाद, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा, एसडीएम ऊन दुष्यंत कुमार मौर्य भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को झिंझाना सीएचसी और आसपास के क्लीनिकों पर भेज कर उपचार कराया गया।
इसके बाद बस के नीचे दबकर श्रावस्ती जिले के गांव खरगोरा निवासी हेल्पर प्रवीण कुमार पुत्र बाबूराम और बहराइच जिले के भगवानपुर निवासी परिचालक विशेसर की मौत हो गई। बाद में क्रेन और जेसीबी की मदद से बस को सीधा कराया गया। दोनों के शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।