फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Burning candle paid tribute to martyr

कैंडल जलाकर शहीद अंकित को श्रद्धांजलि दी

Fri, 05 Jan 2018 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Fri, 05 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
Burning candle paid tribute to martyr
शामली के सुभाष चौक पर शहीद अंकित तोमर को श्रद्धांजलि देते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
शामली में उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान अंकित तोमर के शहीद होने पर शहर में जगह-जगह शोक सभा का आयोजन किया गया। छात्रों, व्यापारियों और अन्य महिला पुरुषों ने भी शहीद को कैंडल जलाकर सच्ची श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार को कांस्टेबल अंकित तोमर के शहीद होने पर छात्र नेता मयंक बालियान ने शोक सभा का आयोजन किया। छात्रों ने सुभाष चौक पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं सरकार द्वारा दी गई सहायता का स्वागत किया। वहीं शहर के झिंझाना रोड स्थित अपना घर आश्रम में भी पल्लवी मित्तल व अन्य कर्मचारियों ने कैंडल जलाकर शहीद कांस्टेबल को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मयंक बालियान, दीपक कुमार, रजत राठी, राजन जावला, बंटी, ओम गुप्ता, वासु, रोहित, आर्यन, उपाध्यक्ष, अमर, आकाश, हिमांशु, सागर, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आरजेएसएस ने दी शहीद अंकित को श्रद्धांजलि शामली। राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति की ओर मुजफ्फरनगर बस स्टैंड में शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें शहीद अंकित को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर उसकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। जिलाध्यक्ष देवराज सिंह पहलवान और संगठन मंत्री योगेंद्र पंवार ने कहा कि कांस्टेबल अंकित तोमर ने अपना बलिदान देकर समस्त पुलिस प्रशासन का नाम ऊंचा किया है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने शहीद सिपाही को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्राण जाए पर शत्रु ना बच पाए का नारा दिया। मौके पर शिवमराज, विकास पंवार, सतबीर, मनोज, प्रमेंद्र, सुखबीर, नीरज भभीसा, देवेंद्र तोमर, योगेंद्र, बोबी चूनसा, कुलमिलन, मेनपाल, लखनराज, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शहीद को दी श्रद्घांजलि शामली । शहीद कांस्टेबल अंकित तोमर की शहादत को लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शोक सभा का आयोजन किया। सभा का आयोजन नरेंद्र सिंह मार्केट में हुआ। जहां पर सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण करते हुए शहीद कांस्टेबल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, जिला महामंत्री संजीव चौहान, जिला मंत्री संदीप वशिष्ठ, हर्षित, सरविंद, अंकित गर्ग, आशुतोष, आकाश, राजकुमार बालियान, संजय गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद सिपाही अंकित को दी श्रद्धांजलि झिंझाना/ थानाभवन। कस्बा झिंझाना के मोहल्ला ताड़वाला स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शोक सभा हुई। भाजपा नेता बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि ऐसे वीर जवानों की वजह से ही बदमाश खौफ खाते हैं और आमजन खुद को सुरक्षित महसूस करता है। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण करके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सभा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, मुकेश कश्यप, बंटी तोमर, आशीष मित्तल, डाक्टर गजराज, डाक्टर रामनिवास, जितेंद्र चौहान, धीरज कश्यप, रविद्र कुमार गहलोत, विकास कश्यप, विनोद रूहेला, सोनू कश्यप, मुकेश जैन आदि उपस्थित रहे। उधर, कस्बा थानाभवन स्थित विश्वकर्मा मंदिर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शहीद सिपाही अंकित तोमर को श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर सहसंयोजक अनु राणा, शुभम नेगी, तुषार कांबोज, गौरव शर्मा, सौरभ राणा, दीपांशु चौहान और हिमांशु धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed