फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bulldozers run on illegal colonies amid protests, uproar

Shamli News: विरोध के बीच अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, हंगामा

Sat, 02 Aug 2025 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on illegal colonies amid protests, uproar
शामली में अवैध कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्ती करण के दौरान मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की टीम के साथ
शामली। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) की टीम ने शुक्रवार को दो स्थानों पर करीब 12 बीघा भूमि में अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान कॉलोनी संचालकों और उनके समर्थकों ने कार्रवाई का विरोध किया और जमकर हंगामा हुआ। प्राधिकरण के पूर्व अवर अभियंता पर अवैध वसूली के आरोप भी लगाए गए। मामले की शिकायत डीएम से करने की बात कहीं।
विज्ञापन


मदरलैंड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक चेतन मुंजाल ने कुछ समय पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर भूमाफियाओं पर स्कूल तक जाने वाली मुख्य सड़क पर अवैध कब्जा करने और गैरकानूनी प्लॉटिंग का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि भूमाफिया बिना नक्शा पास कराए प्राधिकरण कर्मचारियों की सांठगांठ से कॉलोनियां काट रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को एमडीए की टीम भारी पुलिस बल और पीएसी के साथ एमएसके रोड पहुंची। ड्रीम सिटी फेज-1 के सामने अमित अग्रवाल, अनुज प्रधान और सन्नी जैन द्वारा लगभग 9 बीघा भूमि पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया। मदरलैंड पब्लिक स्कूल के पास अनिल जैन और पंकज जैन द्वारा करीब 3 बीघा भूमि पर की जा रही प्लॉटिंग को अवैध बताकर गिरा दिया गया। टीम में शामिल अभियंता विनीत अग्रवाल ने साफ कहा कि हरित पट्टी क्षेत्र में कॉलोनी काटना पूरी तरह प्रतिबंधित है। कार्रवाई में प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता और पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी मिले थे नोटिस

एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा ने बताया कि प्लॉटिंग करने वालों को पूर्व में नोटिस जारी कर चालानी कार्रवाई की गई थी, लेकिन अवैध प्लॉटिंग जारी रखी गई इसलिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करनी पड़ी। ध्वस्तीकरण के दौरान अवैध कॉलोनी संचालकों और उनके समर्थकों ने विरोध किया।

अवैध वसूली के आरोप, डीएम से करेंगे शिकायत
स्कूल संचालक समर्थक अमित पंवार और रोहित कुमार ने प्राधिकरण टीम पर ध्वस्तीकरण रोकने के लिए अवैध वसूली करने का आरोप भी लगाया। मामले की शिकायत डीएम से भी करने की बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed