{"_id":"63446ebb78b3786dce180d95","slug":"buildings-that-came-under-the-jd-of-highway-widening-were-demolished-shamli-news-mrt609016492","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: मेरठ-करनाल हाईवे के चौड़ीकरण की जद में आए मकानों पर चला बुलडोजर, पढ़ें पूरा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: मेरठ-करनाल हाईवे के चौड़ीकरण की जद में आए मकानों पर चला बुलडोजर, पढ़ें पूरा अपडेट
Tue, 11 Oct 2022 07:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 07:27 PM IST
सार
नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने हाईवे की जद में आए मकानों को जेसीबी के द्वारा ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
झिंझाना क्षेत्र के गांव टपराना में मकान को ध्वस्त करती जेसीबी।
- फोटो : SHAMLI
विस्तार
शामली में मेरठ-करनाल हाईवे के चौड़ीकरण की जद में गांव टपराना में आए मकानों को नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जेसीबी से ध्वस्त किया।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह मेरठ करनाल हाईवे पर स्थित गांव टपराना में हाईवे चौड़ीकरण की जद में आए मकानों को हटाने के लिए नायब तहसीलदार सचिन वर्मा पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। टीम ने हाईवे की जद में आए मकानों को जेसीबी के द्वारा ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
बता दें कि पूर्व में एसडीएम निकिता शर्मा भवनों को ध्वस्त कराने के लिए आई थी। जिस पर ग्रामीणों ने स्वयं तोड़ने के लिए समय मांगा था। सोमवार को नायब तहसीलदार, एनएचएआई व पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और जद में आए मकानों को हटाया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Saharanpur: संदिग्ध को दी शरण और 11 माह में लुकमान ने खड़ा कर लिया आतंकी नेटवर्क, मिले कई सबूत
नायब तहसीलदार सचिन वर्मा ने बताया कि कुछ लोगों ने स्वयं निर्माण हटा लिया। बाकी निर्माण ध्वस्त कराया गया। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के मकान जद में आए हैं। उनके खातों में मुआवजा राशि भेज दी गई हैं।
यह भी पढ़ें: मेरठ: बचाओ...बचाओ चिल्लाया कृष्णा, पर ट्रैक-ट्रॉली ने नहीं लगाए ब्रेक, कुचल दिया सिर, मंजर देख कांप गई रूह