फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Budhana's team defeated Shamli's Hululu Club by five wickets

Shamli News: बुढ़ाना की टीम ने शामली के हुलुलु क्लब को पांच विकेट से हराया

Tue, 24 Jun 2025 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Budhana's team defeated Shamli's Hululu Club by five wickets
- गांव सिंभालका स्थित होली चाइल्ड क्रिकेट एकेडमी में खेला गया रात्रि प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मुकाबला
विज्ञापन

फोटो
शामली। गांव सिंभालका स्थित होली चाइल्ड एकेडमी में आयोजित रात्रि प्रतियोगिता में रविवार रात्रि में सेमीफाइनल मुकाबला गांव सिंभालका के हुलुलु क्लब और बुढ़ाना के सज्जू क्लब के बीच मुकाबला हुआ। इसमें बुढ़ाना की टीम ने शानदार पारी के साथ पांच विकेट से मैच जीता।

टॉस जीतकर सिंभालका के हुलुलु क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 226 रन का लक्ष्य खड़ा किया। सबसे अधिक रन शाहरुख ने 27 गेंद में 61 रन व शुभम निर्वाल ने 29 गेंद में 42 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में गुलजार कुरैशी ने चार ओवर में 37 रन देकर दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी बुढ़ाना का सज्जू क्लब ने 17.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 228 रन बनाते हुए पांच विकेट से मैच जीत लिया। सबसे अधिक रन दानिश ने 52 गेंद में नाबाद रहकर 102 रन बनाए और अदनान ने 35 गेंद में 60 रन बनाए। गेंदबाजी में शुभम निर्वाल ने चार ओवर में 38 रन देकर दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ दा मैच दानिश को दिया गया। अंपायर की भूमिका उज्ज्वल वत्स व कृष डाबरा ने निभाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed