फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Budget not found for over bridge and roundabout at highway intersections since last one year

Shamli News: एक साल से हाईवे के चौराहों पर उपरिगामी पुल, गोल चक्कर के लिए नहीं मिला बजट

Sun, 22 Oct 2023 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 22 Oct 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Budget not found for over bridge and roundabout at highway intersections since last one year
शामली। मेरठ- करनाल हाईवे के टपराना- शामली बाईपास चालू करने के लिए जिला प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। कारण एक साल से तीन हाईवे के चौराहों पर उपरिगामी पुल, गोल चक्कर के लिए बजट नहीं मिला है। इससे हादसों की आशंका अधिक है।
विज्ञापन

मेरठ- करनाल हाईवे के टपराना- शामली बाईपास का निर्माण पूरा किया जा चुका है, मगर उपरिगामी पुल, गोल चक्कर के लिए बजट नहीं मिला है। जिसके कारण बाईपास को चालू नहीं कराया जा रहा है। जिला मुख्यालय पर बलवा, शामली तहसील, गोहरनी और बधेव में हाईवे और बाईपास के चौराहों पर उपरिगामी पुल और गोल चक्कर नहीं होने से चौराहों से चौराहे आपस में जुड़ रहे हैं। दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे के बलवा चौराहे को जोड़ने वाले पानीपत खटीमा का बाईपास, पानीपत- खटीमा हाईवे और दिल्ली- शामली, सहारनपुर हाईवे को जोड़ने वाले शामली तहसील का चौराहा, शामली भैंसवाल रोड पर गोहरनी और शामली- गढ़ीपुख्ता रोड पर बधेव चौराहों पर उपरिगामी पुल और गोल चक्कर नहीं बनाए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले साल दिसंबर माह में बलवा चौराहों को जोड़ने वाले पानीपत-खटीमा हाईवे के बाईपास पर यूपी रोडवेज की बस और इको कार की आमने और सामने की टक्कर हो गई। थी। हादसे में एक महिला की मौत और छह सवाारियों के घायल हो जाने के बाद मामला लखनऊ और दिल्ली तक गूंजा था। पिछले एक साल से केंद्रीय परिवहन मंत्रालय से दिल्ली से शामली जिले के हाईवे और बाईपास के चौराहों की कार्ययोजना की धनराशि स्वीकृति नहीं हुई है। जिसके कारण बाईपास शुरू होने में अड़चनें आ रही हैं। जिले के हाईवे और बाईपास के चौराहों पर गोलचक्कर और उपरिगामी पुल की मांग कर धरना दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले सांसद...
कैराना सांसद प्रदीप चौधरी का कहना है कि वह केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर शामली जिले के हाईवे और बाईपास के चौराहों पर गोलचक्कर और उपरिगामी पुल बनाने के लिए मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed