फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BSP is special class politics

वर्ग विशेष की राजनीति कर रही बसपा

Sun, 29 Nov 2015 12:43 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 29 Nov 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
BSP is special class politics
शामली। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव के बयान पर भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बसपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसीलिए जनता को गुमराह करने के लिए बसपा नेता इस तरह के बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को बसपा राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी शामली आए थे। यहां पार्टी की मंडलीय समीक्षा के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बसपा नेता ने कहा था कि भाजपा ने पहले घर वापसी, फिर लव जेहाद, बीफ और गोकशी को मुद्दा बनाया।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा में सर्वाधिक लव जेहादी हैं। यही नहीं मुजफ्फरनगर और शामली में भाजपा और सपा द्वारा साजिशन सांप्रदायिक दंगे कराने का आरोप लगाया और भविष्य में मंदिर मुद्दा उठाकर फिर से माहौल गरनाने की आशंका           जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके इस बयान से भाजपाइयों में नाराजगी है। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह का कहना है कि बसपा वर्ग विशेष की राजनीति कर उस वर्ग को धोखा देने का काम करती है। प्रदेश में जोड़तोड़ की राजनीति में बसपा का भरोसा है तभी तो बसपा ने पांच साल तक पूरा शासन नहीं किया।

हुकुम सिंह ने कहा कि बसपा के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसीलिए नसीमुद्दीन सिद्दीकी इस तरह के बयान देकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि भ्रम फैल जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क नहीं है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बहुत सी जन उपयोगी योजनाएं चलाई हैं। विकास कराना भाजपा की प्राथमिकता है और उसी ट्रैक पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed