फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BSF ASI died due to lightning while on duty

ड्यूटी के दौरान बिजली गिरने से बीएसएफ के एएसआई का निधन

Wed, 25 May 2022 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
BSF ASI died due to lightning while on duty
शामली क्षेत्र के गांव कसेरवा खुर्द निवासी बीएसएफ के जवान रविंद्र कुमार का फाइल फोटो। - फोटो : SHAMLI
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव कसेरवा खुर्द निवासी बीएसएफ के एएसआई रविंद्र कुमार का पंजाब के फिरोजपुर में ड्यूटी के दौरान बिजली गिरने से निधन हो गया। शाम को उनका शव गांव में लाया गया, जहां गमगीन माहौल में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना है। इस दौरान पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गांव कसेरवा खुर्द निवासी रविंद्र कुमार (52) बीएसएफ में एएसआई के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती पंजाब के फिरोजपुर बॉर्डर पर थी। सोमवार शाम करीब पांच बजे जब वे ड्यूटी पर थे, उसी समय मौसम खराब होने पर बिजली गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से उन्हें राजकीय अस्पताल फिरोजपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की सूचना सोमवार देर शाम परिजनों को मिली। मंगलवार को शाम करीब सात बजे बीएसएफ के अधिकारी व जवान शव को लेकर गांव में पहुंचे। शव को देखकर परिजन बिलख उठे। इसके बाद शमशान घाट में गमगीन माहौल में सैनिक सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े बेटे अमर देशवाल ने दी। इस दौरान एएसपी ओपी सिंह, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार, आदर्श मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक, ग्राम प्रधान ऋषिपाल देशवाल उर्फ गुल्लू, विरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, अशोक कुमार आदि ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन

पांच भाइयों में सबसे छोटे थे रविंद्र कुमार
शामली। बीएसएफ में एएसआई के पद पर तैनात रविंद्र कुमार पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके पिता दिलावर सिंह का पूर्व में निधन हो चुका है। परिवार में उनकी मां आशो देवी, पत्नी संगीता, दो बेटे बड़ा अमर देशवाल और छोटा बेटा प्रवीण देशवाल है। अमर देशवाल गांव में रहकर खेती करते हैं और प्रवीण यूपी पुलिस में सिपाही है और बरेली में तैनात है। पिता के निधन की सूचना पर प्रवीण भी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि रविंद्र कुमार एक सप्ताह पहले ही छुट्टी आए थे और तीन दिन रहकर ड्यूटी पर चले गए थे। उन्होंने परिजनों से फिर जल्दी आने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed