{"_id":"5f0765068ebc3e6385173dd5","slug":"browning-factory-caught-in-the-forest-shamli-news-mrt490467577","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में तमंचा फैक्टरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में तमंचा फैक्टरी पकड़ी
विज्ञापन
शामली: कैराना के गांव खुरगान के जंगल में मुठभेड के बाद गिरफतार किया गया गोली लगने से घायल बदमाश सा
- फोटो : SHAMLI
कैराना। बुधवार रात खुरगान के जंगल में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तमंचा फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने यहां से भारी मात्रा में तैयार और अधबने तमंचे और उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके चालान कर दिया।
बुधवार रात साढ़े 10 बजे मुखबिर से मिली सूचना पर कोतवाली पुलिस ने खुरगान के जंगल में दबिश डाली। पुलिस नंगला राई के सामने यमुना बंधे के पास खुले में चल रही एक तमंचा फैक्टरी के पास पहुंची तो बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। गोली लगने से कांस्टेबल विकास घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश को टांग में गोली लग गई तथा वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बदमाश और घायल सिपाही विकास को सरकारी अस्पताल पहुंचाया था।
पुलिस ने मौके से एक देशी पिस्टल 32 बोर, 8 तैयार तमंचे 315 बोर, आठ अधबने तमंचे 315 बोर, एक पौना तमंचा 12 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर और 2 खोखा 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस 12 बोर, 2 खोखा 12 बोर, एक बाइक बिना नंबर प्लेट और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि बुधवार रात तंमचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई। आरोपी सालीम निवासी खुरगान ने पुलिस पार्टी पर फायर किया था जिससे कांस्टेबल विकास घायल हो गया था। जवाबी फायरिंग में बदमाश सालीम भी टांग मेे गोली लगने से घायल हो गया। उपचार के बाद आरोपी सालीम का चालान करके कोर्ट में पेश कर दिया गया।