फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Brother meets brother after three months

Shamli News: तीन महीने बाद भाई का भाई से हुआ मिलन

Fri, 21 Jul 2023 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Brother meets brother after three months
शामली अपना घर आश्रम में प्रभुजी अमित से मिलने पहुचे परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। अपना घर आश्रम में रहने वाले व्यक्ति का तीन माह बाद अपने भाई से मिलन हुआ। इसके बाद दोनों भाई उन्हें अपने साथ ले गए।
13 जुलाई को लावारिस व्यक्ति को गांव ताजपुर सिंभालका से अपना घर आश्रम शामली में भर्ती किया गया था। उस समय उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी उस समय उन्होंने अपना नाम अमित बताया। उनका इलाज डॉ. अरुण रॉय के परामर्श से किया गया। चार दिन पहले अमित ने एक मोबाइल नंबर बताया, जिस पर संपर्क करने पर जानकारी हुई कि वह नंबर उनकी ताई का है। उन्होंने अमित के भाई का नंबर दिया। उस पर संपर्क किया गा और वीडियो कॉल से अमित की उनसे बात कराई।

उन्होंने बताया अमित उर्फ संदीप गुप्ता के भाई सुनील गुप्ता और सौरभ गुप्ता अपने भाई को लेने अपना घर आश्रम शामली पहुंचे। अपने भाई को देखकर वे बहुत खुश हुए। उन्होंने बताया कि उनका भाई तीन माह पहले घर से बिना बताए निकल गए थे और तलाश करने पर भी नहीं मिले थे। आश्रम के कार्यालय में कार्रवाई पूरी करने के बाद वे अपने भाई को अपने घर यशोदा नगर, कानपुर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed