फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bright sunshine during the day, heavy rain in the evening

Shamli News: दिन में तेज धूप, शाम को बरसे बदरा

Sat, 10 Aug 2024 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 10 Aug 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bright sunshine during the day, heavy rain in the evening
शामली बरसात में जाते वाहन
शामली। दिन में लोग गर्मी व उमस से जूझते रहे। शाम को हुई 15 मिनट की हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले 24 घंटे में जिले के तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जिले में सुबह को आसमान में बादल छाए रहे। इसके बाद आठ बजे तेज चिलचिलाती धूप निकली। धूप निकलने के साथ ही मौसम में उमस बन गई। लोग पसीने की चिपचिपाहट वाली गर्मी से परेशान रहे। दोपहर में तो धूप तेज होने के साथ ही गर्मी भी बढ़ गई। लोग गर्मी से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा लपेटकर जाते हुए दिखाई दिए। दिनभर लोग गर्मी व उमस से जूझते रहे।
विज्ञापन

शाम को करीब सात बजे आसमान में अचानक बादल छा गए और बरसना शुरू कर दिया। करीब 15 मिनट तक हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, हालांकि लोगों को बादलों को देखकर तेज बारिश होने की उम्मीद थी। रात को आसमान में बादल छाये रहे। जिले के तापमान को देखे तो पिछले 24 घंटे में कोई बदलाव नहीं आया। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed