फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bridge will be built at railway gate with Rs 66 crores, estimate sent to Delhi

Shamli News: रेलवे फाटक पर 66 करोड़ से बनेगा पुल, एस्टीटेम दिल्ली भेजा

Thu, 23 May 2024 05:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 23 May 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Bridge will be built at railway gate with Rs 66 crores, estimate sent to Delhi
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर 89 नंबर रेलवे फाटक पर उपरिगामी पुल के लिए उत्तर प्रदेश सेतु निगम सहारनपुर मंडल ने दिल्ली में अधिकारियों को 66 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर भेजा है। जल्द ही पुल निर्माण की उम्मीद है। पुल निर्माण के बाद शहर के लोगों को जाम से भी मुक्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे पर 89 नंबर रेलवे फाटक समेत देशभर के उपरिगामी पुलों और रेलवे स्टेशन पुनर्निर्माण की आधारशिला 26 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन रखी थी। उत्तर प्रदेश सेतु निगम शामली मिल से सर्विस लेन और अंडरपास में प्रयुक्त होने वाली भूमि खरीदने के लिए एस्टीमेट मांग रहा था। उत्तर प्रदेश सेतु निगम और शामली चीनी मिल के अफसर 89 रेलवे फाटक उपरिगामी पुल के लिए भूमि की पैमाइश कर चुके हैं। शामली मिल ने उपरिगामी पुल की सर्विस लेन में प्रयुक्त होने वाली भूमि का 66 करोड़ रुपये का एस्टीमेट उत्तर प्रदेश सेतु निगम सहारनपुर को दिया था।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सेतु निगम सहारनपुर मंडल के सहायक अभियंता तेज प्रकाश गुप्ता ने बताया कि शामली मिल से मिले 66 करोड़ के एस्टीमेट को दिल्ली में अधिकारियों को भेजा गया है। वहां से स्वीकृति के बाद ही आगे का कदम उठाया जाएगा। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- आए दिन जाम के कारण वाहन चालक होते हैं परेशान

मेरठ-करनाल हाईवे पर 89 नंबर रेलवे फाटक पर पुल नहीं होने के कारण आए दिन जाम लगता है। ट्रेन जाने के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। गर्मी में जाम के कारण वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम से निजात दिलाने की मांग वाहन चालक और दुकानदार लगातार करते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed