फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bridge construction halted due to rise in water level

जलस्तर बढ़ने से पुल का निर्माण रुका

Mon, 19 Jul 2021 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Bridge construction halted due to rise in water level
कैराना में यमुना का जलस्तर बढ़ने से रुका फोरलेन पुल का निर्माण। - फोटो : SHAMLI
जलस्तर बढ़ने से पुल का निर्माण रुका
विज्ञापन

कैराना (शामली)। पिछले एक सप्ताह से जलस्तर बढ़ने के कारण यमुना नदी पर बनाए जा रहे 510 मीटर लंबे फोरलेन पुल का निर्माण कार्य बीच में रुक गया है। जिस कारण पुल बनाने वाली भारी भरकम मशीनें एक साइड खड़ी हो गई हैं।
पानीपत के सिवाह से बिजनौर के नगीना तक फोरलेन हाईवे का निर्माण चल रहा है। जीआर इंफ्रा लिमिटेड हाईवे का निर्माण कर रही है। यमुना पुल के बराबर में 510 मीटर लंबे फोरलेन पुल का निर्माण चल रहा है। इसके अलावा बिड़ौली में भी यमुना पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। कैराना में पुराने पुल के बराबर में नए पुल के पिलर भी बन चुके हैं। करीब एक सप्ताह पूर्व पहाड़ों पर हुई बारिश के चलते ताजोवाला बांध से यमुना नदी में 42 हजार 835 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जिस कारण यमुना का जलस्तर सवा दो मीटर बढ़कर 229.6 मीटर तक पहुंच गया था। जलस्तर बढ़ने पर यमुना नदी पर बनाए जा रहे फोरलेन पुलों का निर्माण कार्य रुक गया है। पुल निर्माण करने वाली मशीनें भी दूसरे स्थानों पर जाकर खड़ी कर दी गईं हैं। इस समय पुल के लिए केवल सरियों के जाल के बाक्स ही बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण हाईवे निर्माण के कार्य में भी धीमी गति देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

कैराना में निर्माण कर रही जीआर इंफ्रा कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर केके सिंह ने बताया कि हाट मिक्स सड़क निर्माण के लिए मौसम में नमी देखनी पड़ती है। साथ ही यमुना में पानी अधिक आने के कारण फोरलेन पुल के लिए सरियों के जाल के बाक्स बनाए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया
कैराना। सोमवार सुबह हथिनीकुंड से यमुना में दस हजार 110 क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है। यह पानी रात तक कैराना यमुना पुल तक पहुंचने की संभावना है। इससे यमुना के जलस्तर में और बढ़ोतरी होगी।

कैराना में यमुना का जलस्तर बढ़ने से फोरलेन पुल का निर्माण रूकने से खड़ी मशीन।

कैराना में यमुना का जलस्तर बढ़ने से फोरलेन पुल का निर्माण रूकने से खड़ी मशीन।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed