फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Brides Family Calls Off Wedding Over Bullet Bike Dowry Demand in Kandhla

UP: धरी रह गई तैयारियां, दहेज में बुलेट मांगी तो लड़की पक्ष ने शादी से एक दिन पहले रिश्ता तोड़ा

Fri, 10 Oct 2025 07:20 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 10 Oct 2025 07:20 PM IST
सार

कांधला में शादी से एक दिन पहले दहेज में बुलेट बाइक की मांग को लेकर लड़की पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। पंचायत में भी दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पाई।

 

विज्ञापन
Brides Family Calls Off Wedding Over Bullet Bike Dowry Demand in Kandhla
शादी का मंडप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद में कांधला  कस्बे के एक मोहल्ले में शादी से एक दिन पहले लड़का पक्ष द्वारा दहेज में बुलेट बाइक की मांग करने पर लड़की पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया और शादी करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

लड़की पक्ष ने बताया कि पहले से तय सामान भेज दिया गया था। शुक्रवार को लड़के पक्ष को बाइक दिलाने बुलाया गया, लेकिन लड़के पक्ष ने साधारण बाइक के बजाय बुलेट बाइक की मांग की। इसे अनुचित मानते हुए लड़की पक्ष ने शादी से मना कर दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: करवा चौथ 2025: मेरठ में चांद कब निकलेगा? जानें चंद्रोदय का समय और पूजा विधि, इस बार बन रहा ये खास संयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को सुलझाने के लिए बिरादरी के जिम्मेदार लोगों ने मदरसे में पंचायत बुलाई। पंचायत में दोनों पक्षों ने अपनी बातें रखीं। लड़के पक्ष ने गलती स्वीकार करते हुए रिश्ता जोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन लड़की पक्ष ने साफ इनकार कर दिया।

शादी में दिया गया सामान लड़के पक्ष को वापस कर दिया गया। यह मामला कस्बे में चर्चा का विषय बन गया है, लेकिन पुलिस को किसी भी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed