{"_id":"60dcb63c8ebc3eba6f622291","slug":"brake-on-massive-vaccination-campaign-shamli-news-mrt545253368","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृहद टीकाकरण अभियान पर लगा ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृहद टीकाकरण अभियान पर लगा ब्रेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कोरोनारोधी वैक्सीन की कमी के कारण एक जुलाई से शुरू होने वाला वृहद टीकाकरण अभियान स्थगित हो गया है। जिले को मात्र 3500 डोज ही मिली हैं। बृहस्पतिवार को रोज की तरह निर्धारित केंद्रों पर कोरोनारोधी टीके लगाए जाएंगे।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीके लगाने पर जोर दे रही है। इसके लिए एक जुलाई से जिले में वृहद टीकाकरण अभियान शुरू किया जाना था। इसके लिए कांधला और थानाभवन ब्लाक के गांवों में कलस्टर बनाकर टीके लगाने का ट्रायल हो चुका है। इस अभियान के तहत जिले के सभी ब्लाक में 10-10 गांवों के कलस्टर बनाकर टीके लगाए जाना प्रस्तावित था।
उन्होंने बताया कि कई दिन से वैक्सीन की कमी चल रही है, जिसके चलते गिने चुने केंद्रों पर ही लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं। बुुधवार को वैक्सीन की मात्र 920 डोज होने के कारण आठ केंद्रों पर ही टीके लगाए गए। शाम के समय जिले को 2500 डोज कोविशील्ड और एक हजार डोज को-वैक्सीन की उपलब्ध हुई हैं। इतनी वैक्सीन में जिले के हर ब्लाक में कलस्टर बनाकर टीकाकरण किया जाना संभव नहीं हो पाएगा, इसलिए एक जुलाई से वृहद टीकाकरण अभियान शुरू नहीं हो पाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन की कमी की वजह से फिलहाल वृहद टीकाकरण अभियान स्थगित करते हुए रोज की तरह निर्धारित केंद्रों पर टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
----
सीएचसी कैराना पर नहीं लगे कोरोनारोधी टीके
कैराना। सीएचसी कैराना पर वैक्सीन न होने के कारण टीकाकरण नहीं हुआ। इसके चलते टीका लगवाने आए लोगों को वापस जाना पड़ा। सीएचसी कैराना व अन्य केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जा रही थी। बुधवार को सीएचसी कैराना पर बनाए गए शीत गृह में वैक्सीन खत्म हो गई, जिसके चलते वैक्सीनेशन रूम पर ताला लटका रहा और किसी को टीका नहीं लग सका। टीका लगवाने आए लोग बिना टीका लगवाए ही वापस चले गए। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि बुधवार को वैक्सीन न होने की वजह से किसी केे टीका नहीं लगाया जा सका। शाम तक वैक्सीन उपलब्ध होने की उम्मीद है।