फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Boy's side refused to marry for not giving Rs 10 lakh in dowry

Shamli News: दहेज में 10 लाख नहीं देने पर लड़के पक्ष ने किया शादी से इनकार

Sun, 17 Dec 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 17 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Boy's side refused to marry for not giving Rs 10 lakh in dowry
शामली/बाबरी। दहेज में 10 लाख रुपये देने से मना करने से क्षुब्ध लड़के पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। दस लाख की मांग पर अड़े रहने का आरोप लगाते हुए दुल्हन पक्ष ने होने वाले दूल्हे, उसके पिता और अन्य के खिलाफ बाबरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। होने वाला दुल्हा पीएसी का जवान बताया गया है। हालांकि, पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

कैड़ी गांव निवासी युवक ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी बहन का रिश्ता मुजफ्फरनगर के अलावलपुर निवासी नीरज के साथ तय किया था। बरात 17 जनवरी को आनी तय की गई थी। 22 अक्तूबर को कैड़ी गांव में ही गोद भराई, रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम हुआ, जिसमें 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया था। इसी दौरान शादी 17 जनवरी को होनी तय कर दी गई। नौ दिसंबर को बिचौलिया ने बताया कि लड़के पक्ष ने दहेज में पांच लाख की बजाय 10 लाख की मांग की है। कहा कि 10 लाख से कम पर दूल्हा शादी नहीं करेंगा। लड़की पक्ष ने दहेज में 10 लाख रुपये देने में असमर्थता जताई तो लड़के पक्ष ने शादी से साफ मना कर दिया। शादी की सभी तैयारी हो चुकी थी। अब शादी टूटने के बाद लड़की का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार भी मानसिक रूप से परेशान है। लड़की आत्महत्या करने को भी उतारू है। पुलिस का कहना है कि लड़की पक्ष की शिकायत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed