{"_id":"5aad59fc4f1c1bb7758b5f87","slug":"boycott-of-evaluation-by-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन का बहिष्कार कर शिक्षकों ने दिया धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन का बहिष्कार कर शिक्षकों ने दिया धरना
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
शामली के आरके इंटर काॅलेज में धरना देते वित्तविहीन शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में वित्तविहीन शिक्षकों ने विभिन्न मांगें पूरी न होने पर मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर धरना दिया। शिक्षकों ने मांगे पूरी होने तक मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की जनपद इकाई के द्वारा मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करते हुए धरना दिया। प्रदेश संगठन मंत्री रामपाल जांगडा ने कहा कि जब तक प्रदेश सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करेंगी तब तक सभी वित्तविहीन शिक्षक ऐसे ही धरने पर बैठकर मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार जारी रखेंगे। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रेणूका भारद्वाज ने कहा कि सरकार अभी फूलपुर व गोरखपुर में वित्तविहीन शिक्षकों की ताकत देख चुकी है। वहीं हाल में कैराना लोकसभा सीट पर भी उप चुनाव होने है। जिस पर भी सरकार को हार का सामना करना पड़ेगा। नरेश कुमार ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भी शिक्षक भाजपा की सरकार नहीं बनने देंगे।
चाहे इसके लिए शिक्षकों को पूरी मेहनत करनी पड़े। सतीश आत्रेय ने कहा कि शिक्षक अपनी मांगों के लिए जेल जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। यदि जल्द ही सरकार की ओर से कोई उचित सूचना नहीं मिलती तो मूल्यांकन केंद्र पर तालाबंदी की जाएगी। मौके पर जिलाध्यक्ष श्रवण भार्गव, शिवकुमार, सपना, सीमा, सुरेंद्र, रामनाथ, मनोज, भूपेंद्र, प्रवीण, रविंद्र, शालिनी, अंजू, विजेंद्र, कुसुमलता, फूल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन