फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Boxing glory, the race winner Nishu

बाक्सिंग में गौरव, दौड़ में नीशू विजेता

Thu, 02 Mar 2017 12:09 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Thu, 02 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Boxing glory, the race winner Nishu
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स फाउंडेशन के बैनर तले ऊधम सिंह स्टेडियम में चल रही पंाच दिवसीय मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। जिसमें मंडल के तीनों जनपदों के खिलाड़ियों ने जमकर प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन


बुधवार को शहर के ऊधम सिंह स्टेडियम में चल रही पांच दिवसीय मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। जिसमें अंतिम दिन भी खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। जिसमें बालिका वर्ग में 800 मीटर दौड़ में नीशू प्रथम, 100 मीटर में प्राची प्रथम, बाक्सिंग में गौरव प्रथम, बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अभिषेक प्रथम, विनीत द्वितीय और सौरभ तृतीय रहा। 
विज्ञापन


वॉलीबाल में सर्पित लाटियान, अवतार लाटियान, ओमकार ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर के लिए क्वालीफाई किया। खेलों का समापन मुख्य अतिथि महामना मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेताओं को आगे भी खेलों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान संदीप सिंह, प्रमेंद्र तोमर, शिवम, दीपक, अंकित, विवेक, किरणपाल, राजेश, अरुण कुमार, एके गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed