फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bowing to worship God

भक्ति के आगे झुकते हैं भगवान

Wed, 28 Dec 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 28 Dec 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bowing to worship God
cultrual - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। पूर्वी यमुना नगर स्थित    मनकामेश्वर महादेव एवं दुर्गा    मंदिर समिति की ओर से आयोजित श्रीराम कथा में कथावाचक किरण चंद्र महाराज ने रामायण और रामचरित मानस का अलग-अलग अध्यात्मिक वर्णन किया। 
विज्ञापन


उन्होंने महर्षि वाल्मीकि एवं तुलसी के विचारधारा को प्रकाशित किया। कथा प्रसंग में भगवान राम के अवतार लेने के पांच कारणों के    बारे में बताते हुए नारद मोह की कथा का वर्णन किया। कहा कि भगवान ने अपने प्रिय भक्त नारद के मन में जन्म ले चुके अहंकार को खत्म करने के लिए विश्व मोहिनी का रूप धारण किया। भगवान से सच्ची भक्ति करने वाले भक्त का भगवान हमेशा पथ पथ पर मार्ग दर्शन करते रहते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने रघुकुल की महिमा और दिव्य प्रकाश का व्याखान करते हुए महाराज रघु, हरिश्चंद्र, शिवि के त्याग और सत्यता की कथा पर प्रकाश डाला किया। कहा कि एक कबूतर के प्राण बचाने के लिए किस प्रकार रघुकुल के राजा ने अपने शरीर के मांस से कबूतर को तोला था। इसी कुल में भगवान विष्णु ने राजा दशरथ के घर पुत्र राम के रूप में जन्म लिया और दरिद्र लोगों का उद्धार किया। कथा के तीसरे दिन के यजमान मोहन लाल चावला के द्वारा पूजन को विधिवत रुप से कराया गया। इस दौरान सचिन गोयल, ईश्वर दयाक कंसल, विपिन कुच्छल, अंकुर, वरुण, सुभाष सैनी, बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed