फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bought sugarcane worth 1107 crores, payment only 261 crores

1107 करोड़ का गन्ना खरीदा, भुगतान मात्र 261 करोड़

Fri, 13 May 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bought sugarcane worth 1107 crores, payment only 261 crores
शामली। जिले की चीनी मिलों का पेराई सत्र खत्म हो रहा है। इस पेराई सत्र में अभी तक जिले की चीनी मिलों ने 1107 करोड़ का गन्ना खरीदा और भुगतान मात्र 261 करोड़ का किया है। 846.63 करोड़ रुपये बकाया है। थानाभवन मिल का पेराई सत्र 27 अप्रैल और ऊन चीनी मिल का छह मई को समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन

शामली चीनी मिल 59.92 करोड़, ऊन चीनी मिल 91.79 करोड़, थानाभवन चीनी मिल 109.32 करोड़ का भुगतान इस पेराई सत्र में किया है। तीनों मिलों का भुगतान प्रतिशत कुल 23.57 प्रतिशत है। जिसमें शामली चीनी मिल 17.63 प्रतिशत, ऊन चीनी मिल 28 प्रतिशत और थानाभवन चीनी मिल 24.85 प्रतिशत गन्ना भुगतान किया है। शामली चीनी मिल पांच दिसंबर 2021, ऊन चीनी मिल 24 दिसंबर 2021, थानाभवन मिल दस दिसंबर 2021 तक का किसानों का बकाया गन्ना भुगतान कर पाई हैं।
विज्ञापन

बकाया गन्ने भुगतान की लेकर डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक होगी। जिले के चीनी मिलों के अफसरों और गन्ना विभाग के अफसरों की बैठक पूर्वाह्न 11:00 बजे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की चीनी मिलों की गन्ना भुगतान की स्थिति करोड़ रुपये में
चीनी मिल कुल भुगतान किया भुगतान अवशेष गन्ना भुगतान
शामली 339.84 59.92 279.92
ऊन 327.83 91.79 236.04
थानाभवन 439.99 109.32 330.67
कुल योग 1107.65 261.02 846.63
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed