{"_id":"5f3194698ebc3ea005513fba","slug":"both-young-men-arrested-in-harsh-firing-were-sent-to-jail-shamli-news-mrt495645340","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में गिरफ्तार दोनों युवकों को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग में गिरफ्तार दोनों युवकों को जेल भेजा
विज्ञापन

थानाभवन। सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे से हर्ष फायरिंग करने के मामले में गिरफ्तार किए गए कस्बे के दोनों युवकों का चालान कर दिया गया है। शिकायत की गई थी कि युवकों ने श्रीराम मंदिर के शिलान्यास पर तमंचे से हर्ष फायरिंग की थी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा था, जबकि पुलिस वीडियो दो साल पुराना बता रही है।
दो युवकों के तमंचे से फायर करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने एसपी से शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि श्रीराम मंदिर शिलान्यास पर इन युवकों ने हर्ष फायरिंग कर कस्बे का माहौल खराब करने का प्रयास किया। पुलिस ने रविवार को ही दोनों आरोपियों रवि राणा पुत्र सुरेंद्र व राहुल राणा पुत्र लटूर, निवासी मोहल्ला हकीमान थानाभवन को गिरफ्तार कर लिया था। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि जांच में पता लगा है कि वीडियो दो साल पुराना है। युवकों के पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हो गए। इसके बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।
सिपाही के साथ वायरल हो रही वीडियो
जिन युवकों को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है। उनकी थाने के ही एक सिपाही के साथ अन्य कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यह मामला भी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।