फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Both power and opposition are claiming majority

सत्ता और विपक्ष, दोनों कर रहे बहुमत का दावा

Fri, 25 Jun 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Both power and opposition are claiming majority
शामली। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए सत्ता और विपक्षी दलों में खींचतान मची है। बहुमत हासिल करने के लिए दोनों पक्ष सदस्यों को तोड़ने में जुटे हुए हैं और दोनों ही बहुमत का दावा कर रहे हैं। चार सदस्य जीतने के बावजूद भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए पर्याप्त सदस्य होने का दावा ठोक दिया है वहीं विपक्ष के सामने सदस्यों को अपने पक्ष में बांधे रखने की चुनौती है।
विज्ञापन

19 सदस्यों वाली जिला पंचायत में अध्यक्ष पद पर जीत के लिए कम से कम 10 सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता होगी। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में भाजपा के समर्थन से चार ही सदस्य जीतकर आए थे जबकि रालोद के पांच और सपा के समर्थन से दो सदस्य जीते हैं। दोनों दलों ने संयुक्त रूप से अंजलि को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। सदस्यों की संख्या के हिसाब से देखें तो विपक्ष की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। सपा और रालोद समर्थित सात सदस्यों के अलावा उन्हें कुछ निर्दलियों का भी समर्थन है। इसके विपरीत मात्र चार सदस्यों के साथ भाजपा खेमा कमजोर नजर आ रहा था। भाजपा नेता सदस्यों को अपने पक्ष में करने में जुटे हुए हैं। जिला पंचायत चुनाव की जिम्मेेदारी संभाल रहे कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने शुक्रवार को पूर्व एमएलसी वीरेंद्र सिंह से मिलकर चुनाव को लेकर मंथन किया। मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि भाजपा के पास बहुमत है। जिला पंचायत सदस्य विकास के मुद्दे पर उनके साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का ही बनेगा। हालांकि किन-किन सदस्यों का समर्थन भाजपा उम्मीदवार को मिलेगा, इसका खुलासा अभी नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि संयुक्त प्रत्याशी को 12 सदस्यों का समर्थन है। सभी मजबूती से प्रत्याशी के साथ खड़े हुए हैं। चुनाव में संयुक्त प्रत्याशी की ही जीत होगी। उधर, रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन का भी दावा है कि संयुक्त प्रत्याशी के समर्थन में बहुमत है। 26 जून को नामांकन होना है। संयुक्त प्रत्याशी की ही जीत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed