फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Borrowed money and took mobile for son's studies

पैसे उधार लेकर बेटे की पढ़ाई के लिए लिया मोबाइल

Fri, 24 Jul 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Borrowed money and took mobile for son's studies
गढ़ीपुख्ता। कोरोना महामारी के बीच स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है, लेकिन बहुत से छात्र-छात्राएं ऑनलाइन क्लास अटेंड नहीं कर पा रहे। कई मध्यम वर्गीय एवं कम आय वाले परिवारों में स्मार्ट फोन नहीं हैं, तो कुछ ने कर्ज लेकर या थोड़े-थोड़े रुपये जोड़कर बच्चों की पढ़ाई के लिए मोबाइल खरीदा है।
विज्ञापन

ग्राम मनठ निवासी सुभाषचंद मिठाई की दुकान पर काम करते हैं। उनका बेटा प्रिंस पंचाल एक पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता है। सुभाष बताते हैं कि उनके पास स्मार्ट फोन नहीं था। बच्चे की पढ़ाई के आठ हजार रुपये का फोन लिया। लॉकडाउन में काम भी बंद था। ऐसे में उन्हें मोबाइल खरीदने के लिए रुपये उधार लेने पड़े। जाफरपुर निवासी मनोज कुमार का पुत्र कृष्णा कक्षा पांच का छात्र है। मनोज ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। बच्चे की पढ़ाई के लिए थोड़े-थोड़े रुपये जोड़कर मोबाइल खरीदा है। गांव मानकपुर के मनोज का पुत्र प्रिंस कक्षा सात का छात्र है। उन्हें भी उधार रुपये लेकर मोबाइल खरीदना पड़ा।
विज्ञापन

-----------
बिना मोबाइल नहीं कर पा रहे पढ़ाई
गढ़ी पुख्ता। बड़ी संख्या में ऐसे भी छात्र-छात्राएं हैं जिनके घरों पर स्मार्ट फोन नहीं है। इसलिए वे ऑनलाइन शिक्षण में शामिल नहीं हो पा रहे। गढ़ी अब्दुल्ला खां निवासी कक्षा तीन में पढ़ने वाली छात्रा जहान्वी ने बताया कि उसके घर में स्मार्ट फोन नहीं है। इसलिए वह ऑनलाइन शिक्षण में शामिल नहीं हो रही। पलठेड़ी निवासी कक्षा आठ के छात्र शादाब का कहना है कि स्मार्ट फोन न होने के कारण वह ऑनलाइन शिक्षण नहीं कर पा रहा है। गांव बुंटा निवासी शाकिब तथा कक्षा तीन के छात्र नंगला निवासी अब्दुल वारिस का कहना है कि वह भी ऑनलाइन कक्षा में शामिल नहीं हो रहा है। इन छात्र-छात्राओं के अभिभावकों का कहना है कि महंगे मोबाइल खरीद पाना उनके बस में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
कमजोर नेटवर्क बन रहा समस्या
जो छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए कमजोर मोबाइल नेटवर्क भी बड़ी समस्या बन रहा है। गांव पलठेड़ी निवासी पल्लवी और उमर चौधरी, गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां निवासी अमल चौहान, भानेड़ा उद्दा निवासी स्वाति चौहान ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कभी-कभी नेटवर्क कम होने की वजह से परेशानी होती है। ज्यादा देर तक मोबाइल देखने से आंखों पर भी असर पड़ रहा है।

-------------
इन्होंने कहा...
- बच्चों को क्षेत्र के गांव में नेटवर्क कम होने के कारण वीडियो कॉल के माध्यम से क्लास करने में दिक्कत आ रही है। नेटवर्क कम होने से पढ़ाई कराते समय महत्वपूर्ण टॉपिक को समझने में परेशानी होती है। - फिरोज चौधरी, डायरेक्टर एसडीएस पब्लिक स्कूल गढ़ी अब्दुल्ला खां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed