फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Border guards were alert officer

सीमाओं पर रही चौकसी, अलर्ट रहे अधिकारी

Mon, 27 Jun 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 27 Jun 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Border guards were alert officer
Case drain Kairana - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली/ कांधला/ कैराना। कैराना पलायन प्रकरण को लेकर पीड़ितों से बातचीत करने के लिए आने वाले हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को रोकने के लिए जिले भर में पुलिस का कड़ा पहरा रहा। दिल्ली-सहारनपुर मार्ग, पानीपत-खटीमा मार्ग, मेरठ करनाल मार्ग आदि मार्गों पर अधिकारियों ने वाहनों की सघन चेकिंग कराई और किसी भी पदाधिकारी को अंदर नहीं आने दिया गया। 
विज्ञापन


भाजपा सांसद हुकुम सिंह द्वारा कैराना के 346 हिंदू परिवारों के पलायन की सूची जारी करने के बाद से यह मुद्दा गरमा रहा है। इसको लेकर तमाम हिंदू संगठनों के लोग पीड़ितों से बात करने के लिए कैराना आना चाहते हैं। इसी कड़ी में रविवार को हिंदू युवा वाहिनी और अखिल भारतीय हिंदू महासभा के लोग कैराना आने वाले थे। माहौल न बिगडे़ और उनको कैराना में जाने से रोका जाए, इसके लिए सुबह से ही पुलिस का कड़ा पहरा रहा। 
विज्ञापन


शामली में पड़ोसी जनपदों से सटी सीमा पर पुलिस बल तैनात किया गया था। शामली में मेरठ करनाल रोड और जलालाबाद, बंतीखेड़ा में पुलिस फोर्स लगाई गई थी। इसके अलावा कैराना में यमुना पुल पर फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि दूसरी ओर हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों को कैराना पहुंचने से रोकने के लिए सीओ निशांक शर्मा, एसडीएम शामली, थाना प्रभारी साहब सिंह पीएसी बल के साथ बागपत बॉर्डर पर जा पहुंचे। सीओ ने दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग कराई। पूर्वी यमुना नहर पटरी पर भी पुलिस का पहरा लगाया गया। करीब एक घंटे तक पुलिस बॉर्डर पर ही जमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed