फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Booth was the BJP will also strengthen

यदि बूथ मजबूत तो भाजपा भी होगी मजबूत : अनूप गुप्ता

Wed, 19 Oct 2016 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 19 Oct 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
Booth was the BJP will also strengthen
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। आर्य समाज मंदिर में भाजपा कैराना विधान सभा के बूथ अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को कस्बे के आर्य समाज मंदिर के हाल में आहूत भाजपा कि कैराना विधान सभा कि बूथ अध्यक्षों की बैठक में प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने कहा कि बूथ मजबूत होगा तो भाजपा मजबूत होगी।

अब पार्टी बूथ से लखनऊ तक जाएगी। बूथ अध्यक्ष अपने बूथों पर 21 सदस्यों की एक कमेटी बनाएंगे। जो बूथ के हर वोटर से संपर्क कर उन्हें भाजपा कि उपलब्धियों से अवगत कराएंगे। पार्टी के पदाधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो पदाधिकारी काम नहीं कर रहे है। कार्य करेंगे या फिर बाहर होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने विधान सभा के प्रत्येक मंडल, सेक्टर तक हर बूथ अध्यक्ष का परिचय लेते हुए सभी से अभी से चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। कैराना और कंडेला मंडल में अभी मेहनत की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में कार्यक्रम संयोजक जगदीश चौहान, सह संयोजक अमित गोयल, ब्रहमपाल बंसल, व्यवस्था प्रमुख मुकेश जैन, बंटी तोमर, वरूण गोयल की सराहना की।

संचालन जिला प्रभारी विरेश्वर त्यागी ने किया अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पवन तरार ने की है। पूर्व भाजपा प्रत्याशी अनिल चौहान, जितेंद्र चौहान, वीरपाल मंडल प्रभारी, राजकुमार शर्मा, राधेश्याम, प्रवीण कश्यप, लोकेंद्र, मुकेश कोरी, सतबीर सरोहा, जगरोशन, कमल सैनी, सुनील बंसल, सतेंद्र तोमर, रवि गोयल उन, अनुज रूहेला, सुनील कुमार, सतपाल पांचाल, अनंगपाल, योगेंद्र, सूरत सिंह, हरपाल सिंह, अमरीक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed