फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Booster dose camp encouraged the disabled

बूस्टर डोज कैंप में दिव्यांगों का बढ़ाया हौसला

Fri, 29 Jul 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Booster dose camp encouraged the disabled
शामली में दिव्यांगों के लिए बूस्टर डोज कैंप में स्वास्थ्य विभाग की टीम का स्वागत करते पूर्व चेयर? - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। माजरा रोड स्थित शौर्य पैलेस में शुक्रवार को कोरोनारोधी वैक्सीन का बूस्टर डोज कैंप दिव्यांगों के लिए आयोजित किया गया। सुबह बारिश की वजह से कम संख्या में लोग पहुंचे। वहीं, बारिश थमते ही बड़ी संख्या में लोग कैंप में पहुंचे और टीका लगवाया।
कैंप के शुभारंभ पर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा कि अभी तक बूस्टर डोज की प्राइवेट स्तर पर ही उपलब्ध थी। जिसके चलते जिले में बूस्टर डोज लगवा पाना असंभव हो गया था। कोई भी निजी चिकित्सक बूस्टर डोज नहीं लगा रहा था। अब सरकार बूस्टर डोज निशुल्क लगवा रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार जताते हैं। कैंप में विशिष्ट अतिथि अमरीश संगल व विवेक प्रेमी का स्वागत सोसायटी संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर मित्तल और जिलाध्यक्ष वैभव गोयल ने पटका पहनाकर किया।
विज्ञापन

वहीं, कैंप प्रभारी शंकरलाल जिला महामंत्री, विजय कुमार सरोहा जिला उपाध्यक्ष, सरस्वती मलिक जिलाध्यक्ष महिला टीम ने कैंप में टोकन प्रणाली सिस्टम से बूस्टर व सभी डोज दिलाने में सहायता की। नगर अध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा, जिला प्रचारक मुकेश वर्मा, रविकांत का मेडल व पटका पहनाकर स्वागत कुलदीप मलिक जिला संयोजक ने किया। प्रदेश सचिव रवि संगल, महिला कोषाध्यक्ष बालेश, प्रचारक रेणु नामदेव भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed